AFG vs SA: अफगानिस्तान-दक्षिण अफ़्रीका के मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच-वेदर रिपोर्ट
Afghanistan vs South Africa, 1st ODI: अफ़गानिस्तान क्रिकेट टीम आज, 18 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज़ में दक्षिण अफ़्रीका का सामना करने के लिए तैयार है। दोनों टीमों के बीच ये मैच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। यह सीरीज़ इन दोनों टीमों के बीच पहला द्विपक्षीय वनडे मुकाबला है। एक्शन से पहले पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
इस महीने की शुरुआत में ग्रेटर नोएडा में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ अफ़गानिस्तान का टेस्ट मैच बारिश के कारण पूरी तरह से धुल गया था। अब, वे दक्षिण अफ़्रीका के खिलाफ़ इस सीरीज के लिए यूएई पहुंचे हैं। पहला मैच आज को शाम 5:30 बजे से शुरू होगा।

अफगानिस्तान-दक्षिण अफ़्रीका मैच की वेदर रिपोर्ट
मैच के दौरान शारजाह में मौसम गर्म रहने की उम्मीद है, शाम को तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। इसके अलावा ह्यूमिडिटी का स्तर 50-60% के बीच रहने का अनुमान है, साथ ही 19-20 किमी/घंटा की गति से हवाएं चलेंगी। ये स्थितियां खेल को प्रभावित कर सकती हैं।
शारजाह की पिच रिपोर्ट
शारजाह क्रिकेट ग्राउंड की पिच पर गेंदबाजों को बहुत कम मदद मिलती है। इस मैदान पर जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, बल्लेबाजी आसान होती जाती है, जिससे लक्ष्य का पीछा करना एक अनुकूल विकल्प बन जाता है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 225 रन है।
दक्षिण अफ्रीका टीम: रीजा हेंड्रिक्स, टोनी डी ज़ोरज़ी, एडेन मार्कराम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स (विकेटकीपर), जेसन स्मिथ, वियान मुल्डर, एंडिले फेहलुकवायो, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन, नंद्रे बर्गर, लिज़ाद विलियम्स, ब्योर्न फोर्टुइन, काइल वेरेन, एंडिल सिमलेन, नकाबा पीटर।
ये भी पढ़िए- AFG vs SA, 1st ODI Dream11: आज के मैच की ये है सबसे तगड़ी ड्रीम XI टीम, करोड़ों की कमाई का बड़ा मौका?
अफगानिस्तान टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), रियाज़ हसन, अज़मतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), गुलबदीन नायब, राशिद खान, इकराम अलिखिल, फजलहक फारूकी, अल्लाह ग़ज़नफ़र, फ़रीद अहमद मलिक, दरविश रसूली, अब्दुल मलिक, बिलाल सामी, नांगेयालिया खारोटे, नवीद जादरान।












Click it and Unblock the Notifications