VIDEO: देखिए वीडियो अफगानिस्तान ने कैसे AFG vs PAK 2nd T20 में शारजाह में पाक को चटाई धूल
क्रिकेट के मैदान में बढ़ते प्रेशर से कैसे निपटा जाता है, अगर इसका उदाहरण देखना है, तो अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच खेले गए तीन टी-20 सीरीज का दूसरा मैच देख सकते हैं, जहां 19वें ओवर की हर बॉल ने धड़कने बढ़ा दी थीं।

Afghanistan vs Pakistan, 2nd T20I: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच UAE में खेली जा रही तीन टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को शारजाह में खेला गया। इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। इस रोचक मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी का कमान संभालते हुए 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 130 रन बनाए।
पाकिस्तान के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की धीमी शुरुआत ने जरूर मुकाबला मुश्किल बना दिया, लेकिन मैच को जीतने के लिए अफगानिस्तानी धुरंधरों ने पूरी जान लगा दी, और आखिर में मुकाबला अपने नाम कर लिया। ये मुकाबला उस वक्त और रोचक हो गया, जब आखिरी दो ओवर में अफगानिस्तान को जीत के लिए 22 रन चाहिए थे, लेकिन टीम ने हार नहीं मानी।
एक वक्त ऐसा आया, जब 7 बॉल में 11 रन बनाने थे। इस समय क्रीज पर अफगानिस्तान के नजीबुल्लाह जादरान और मोहम्मद नबी मौजूद थे। 19वें ओवर की सांतवीं बॉल जैसे ही नसीम शाह के हाथों से निकली, दूसरी ओर गेंद पर नजर जमाए बैटिंग कर रहे नजीबुल्लाह जादरान ने अपने हाथों को खोलते हुए जोरदार छक्का जड़ दिया।
नजीबुल्लाह जादरान के छक्के ने ही इस मैच को अफगानिस्तान की झोली में डाल दिया। हालांकि, एक बार फिर लोगों की धड़कने तब बढ़ गईं, जब आखिर के दो बॉल पर दो रन चाहिए थे। जादरान ने एक बार फिर अपने हाथ खोले और जोर से बल्ला घुमाया, गेंद उड़ती हुई सीधे एहसानुल्लाह के हाथों को चकमा देते हुए सीधे बाउंड्री में दाखिल हो गई। पांचवीं गेंद पर ही अफगानिस्तान ने मैच अपने नाम कर लिया। इसके बाद अफगानिस्तान की टीम का जश्न देखते ही बना।
ये भी पढ़ें- IPL 2023: आईपीएल के लिए RCB की नई जर्सी लॉन्च, गेल और डीविलियर्स हॉल ऑफ़ फेम में शामिल
दरअसल, अफगानिस्तान की यह जीत इस लिए भी बड़ी है, क्योंकि पहली बार टीम ने एक मैच बाकी रहते हुए आईसीसी रैंकिंग में टॉप छह में शामिल टीम को मात दी है। वहीं फारूकी की जबरदस्त गेंदबाजी की बदौलत ही अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 130/6 पर रोक दिया। इस जीत पर अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने कहा कि, 'गेंद के साथ शानदार प्रयास करते हुए हमने मुकाबले को जीत के साथ समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि 'हमने इस मुकाबले को गहराई तक ले जाने और इसे खत्म करने की पूरी कोशिश की। हमारे पास इसे खत्म करने के लिए नबी और नजीब जैसे खिलाड़ी हैं, और सबसे बड़ी बात समय रहते हाथ में विकेट लेना था।'












Click it and Unblock the Notifications