IPL 2023: आईपीएल के लिए RCB की नई जर्सी लॉन्च, गेल और डीविलियर्स हॉल ऑफ़ फेम में शामिल
RCB Unveiled New Jersey: विराट कोहली और फाफ डू प्लेसी इस मौके पर मौजूद थे। कोहली लम्बे समय के बाद एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गए।

RCB Unveiled new Jersey: आईपीएल की तैयारियों की दिशा में आरसीबी तेजी से आगे बढ़ रही है। महिला प्रीमियर लीग समाप्त होने के बाद आईपीएल शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं। आरसीबी ने नए सीजन के लिए अपनी नई जर्सी भी लॉन्च कर दी है। बेंगलुरु में एक इवेंट के दौरान नई जर्सी लॉन्च हुई। इस दौरान आरसीबी के कप्तान फाफ डू प्लेसी और पूर्व कप्तान विराट कोहली मौजूद रहे। इस सीजन के लिए आरसीबी ने कतर एयरवेज को अपना मुख्य प्रायोजक बनाया है।
गेल और डीविलियर्स को किया गया सम्मानित
जर्सी लॉन्च करने के अलावा आरसीबी ने अपने कुछ पूर्व क्रिकेटरों को सम्मानित भी किया। क्रिस गेल और एबी डीविलिर्स को हॉल ऑफ़ फेम में शामिल किया गया है। दोनों खिलाड़ियों और टीम के स्टाफ ने फैन्स से मिले सपोर्ट का अभिवादन किया। दोनों खिलाड़ी एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में थे। वहां स्टैंड्स में काफी ज्यादा क्राउड था। कोहली, डू प्लेसी, डीविलियर्स और गेल को देखकर दर्शकों ने स्टेडियम में काफी हूटिंग की। फैन्स को खिलाड़ियों की ट्रेनिंग देखने का मौका मिला।
लम्बे समय बाद कोहली चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंचे
कोरोना वायरस के बाद कोहली लगभग पांच साल बाद आरसीबी के घरेलू मैदान चिन्नास्वामी स्टेडियम में आए। फैन्स ने उनको देखते ही चीयर करना शुरू कर दिया। यह स्टेडियम और आरसीबी के फैन्स आईपीएल में एक अलग ही रुतबा रखते हैं। फैन्स अपने आइडल को देखने के लिए उत्सुक थे। कोहली और मैक्सवेल की भी मुलाक़ात हुई और उनका वीडियो भी वायरल हुआ।
खिलाड़ियों की चोट आरसीबी के लिए समस्या
इस सबके बीच आरसीबी के लिए एक समस्या खिलाड़ियों की चोट भी है। मैनेजमेंट को जोश हेजलवुड और रजत पाटीदार पर नजर रखनी होगी। पाटीदार एड़ी की चोट से परेशान हैं और पहले हाफ में बाहर रह सकते हैं। वहीँ हेजलवुड को लेकर अब तक कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। उनके अलावा वनिंदु हसारंगा भी शुरुआती दो मैचों से बाहर रहेंगे। अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के कारण वह नहीं खेल पाएंगे। हसारंगा अप्रैल में आरसीबी के साथ शामिल हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications