AFG vs PAK, Toss: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, यहां जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

AFG vs PAK, 1st ODI, Afghanistan v Pakistan, Toss Updates: श्रीलंका के हंबनटोटा मैदान पर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान की कोशिश एक मजबूत स्कोर बनाने की होगी। पाकिस्तान की ओर से फखर ज़मान और इमाम-उल-हक टीम एक ठोस शुरूआत देने की कोशिश करेंगे।

एशिया कप की तैयारी: 30 अगस्त से एशिया कप की शुरुआत भी होने जा रही है। एशिया कप पाकिस्तान और श्रीलंका के मैदान पर खेले जाएंगे। ऐसे में दोनों ही टीमों के पास एशिया कप से पहले श्रीलंकाई पिचों पर अपनी तैयारी को मजबूत करने का मौका होगा। अफगानिस्तान के मुकाबले पाकिस्तान का पलड़ा वनडे की टीम में थोड़ा भारी दिखाई पड़ता है। पाकिस्तान इस वनडे सीरीज में अपने मुख्य खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतर रही है।

Afghanistan vs Pakistan 1

ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच इस मैच का सीधा प्रसारण यूरो स्पोर्ट्स पर किया जाएगा। पहले वनडे को भारतीय क्रिकेट फैंस सोनी टेन-3 चैनल पर देख सकते हैं। इसके अलावा फैंस दोनों टीमों के ऑफिश्यली ट्विट हैंडल के जरिए भी मैच का अपडेट ले सकते हैं। पाकिस्तान की कोशिश अफगानिस्तान के खिलाफ इस सीरीज में जीत हासिल कर अपनी तैयारी को मजबूत करने की होगी।

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, अब्दुल रहमान, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी।

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, आगा सलमान, शादाब खान, उसामा मीर, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ।

इस सीरीज के लिए पाकिस्तान की पूरी टीम: फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह, तैयब ताहिर, फहीम अशरफ , उसामा मीर, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद वसीम जूनियर, आगा सलमान।

इस सीरीज के लिए अफगानिस्तान की पूरी टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, राशिद खान, अजमतुल्लाह उमरजई, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, मोहम्मद सलीम सफी, इकराम अलीखिल, वफदर मोमंद, अब्दुल रहमान, रियाज़ हसन, नूर अहमद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+