AFG vs PAK: 'हीरो से जीरो बने बाबर आजम', शून्य पर हुए आउट तो महिला फैन का टूटा दिल, पकड़ लिया माथा

AFG vs PAK, 1st ODI, Afghanistan v Pakistan, babar azam flop: श्रीलंका के हंबनटोटा मैदान पर पाकिस्तान की टीम की शुरुआत पहले मैच में कुछ खास नहीं रहा। पहले मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बाबर आजम इस मुकाबले में बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद से ही उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

फैंस की तस्वीर वायरल: बाबर आजम के आउट होने के साथ ही सोशल मीडिया पर एक महिला फैन की तस्वीर वायरल हो रही है। बाबर आजम के आउट होने के बाद महिला फैन काफी निराश नजर आ रही हैं। बाबर आजम के आउट होने के बाद इस महिला फैन ने दुखी होकर अपना हाथ सिर पर रख लिया। महिला फैन की तस्वीर पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं।

Afghanistan vs Pakistan 1

पाकिस्तान की खराब शुरुआत: अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पाकिस्तान की टीम ने सात के स्कोर पर ही अपने दो बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया। फखर जमां चार गेंदों में सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए। वहीं कप्तान बाबर आजम अपना खाता खोलने में भी कामयाब नहीं हो सके।

हीरो से बने जीरो बाबर: बाबर आजम ने कुछ दिन पहले ही लंका प्रीमीयर लीग में श्रीलंका के मैदान पर शतक लगाया था। लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ उनका बल्ला खामोश रहा। बाबर आजम के लचर प्रदर्शन को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस नाराज है। वह बाबर आजम की खराब बल्लेबाजी की आलोचना कर रहे हैं।

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, अब्दुल रहमान, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी।

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, आगा सलमान, शादाब खान, उसामा मीर, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+