कोरोना की चपेट में आई अफगानिस्तान क्रिकेट टीम, बांग्लादेश दौरे पर छाए संकट के बादल
नई दिल्ली: अफगानिस्तान टीम के कई सदस्यों को COVID-19 ने अपनी चपेट में ले लिया है। अफगानिस्तान को 23 फरवरी को बांग्लादेश में तीन एकदिवसीय और दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अफगान टीम की मेजबानी करनी है। हालांकि, अब श्रृंखला के भाग्य पर काले बादल मंडरा रहे हैं। बताया गया है कि फिलहाल सिलहट में ट्रेनिंग कर रही अफगानिस्तान की टीम को 48 घंटे के लिए आइसोलेशन में जाने के लिए कहा गया है। यह पीरियड बुधवार ,16 फरवरी को खत्म हो रहा है।

अफगान की टीम 12 फरवरी से सिलहट में है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने अफगानिस्तान के लिए अपनी सपोर्ट ऑफर की है। आधिकारिक तौर पर यह दौरा 19 फरवरी को बीसीबी की देखरेख में आएगा।
क्रिकबज ने बीसीबी के एक अधिकारी के हवाले से कहा, "सीरीज 19 फरवरी से शुरू होगी, लेकिन वे जो भी समर्थन चाहते हैं, तो हम वह प्रदान करेंगे। यदि लक्षण हल्के हैं तो उन्हें आइसोलेशन में रखा जाएगा और अगर ऐसा नहीं है तो हमें उन्हें अस्पताल में ट्रांसफर करना होगा।
यह भी पढ़ें- लौट के वापस घर को आए, इन 5 खिलाड़ियो ने की अपनी कई साल पुरानी फ्रेंचाइजी में फिर वापसी
इस बीच, जिन लोगों को वायरस ने चपेट में लिया है, उनका पांच-सात दिनों में एक और टेस्ट किया जाएगा। यदि परिणाम नेगेटिव आते हैं, तो वे टीम के अन्य सदस्यों के साथ ट्रेनिंग शुरू कर सकते हैं। मेहमान टीम 19 फरवरी को एकदिवसीय श्रृंखला के लिए चटोग्राम के लिए उड़ान भरने वाली है। यह सीरीज 23 फरवरी से शुरू हो रही है। इसके बाद दोनों टीम 3 और 5 मार्च को दो टी 20 के लिए ढाका की यात्रा करेंगे।
अफगानिस्तान की वनडे टीम इस प्रकार है: हशमतुल्ला शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह (उप-कप्तान), रहमानुल्ला गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, नजीबुल्लाह जादरान, शाहिद कमाल, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, अजमत ओमरजई, राशिद खान, फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान, यामीन अहमदजई, फरीद अहमद मलिक
ट्रैवलिंग रिजर्व: कैस अहमद, सलीम सफीक
टी20 टीम: मोहम्मद नबी (कप्तान), रहमानुल्ला गुरबाज (विकेटकीपर), हजरतुल्लाह जजई, उस्मान गनी, दरवेश रसूली, नजीबुल्लाह जादरान, अफसर जजई, करीम जनत, अजमत ओमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फजलाह अहमद। फारूकी, निजात मसूद, फरीद अहमद मलिक












Click it and Unblock the Notifications