तीन पूर्व चैंपियन को हराने के बाद बढ़ा अफगानिस्तान का कद, फैंस ने बताया एशिया की दूसरी बेस्ट टीम
Afghanistan beating 3 former world champions: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान की टीम ने अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान करने का काम किया है। अफगानिस्तान ने सबसे पहले वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को पटखनी दी थी। इसके बाद पाकिस्तान और श्रीलंका को हराकर अफगानिस्तान ने सेमीफाइनल की रेस में अपनी दावेदारी को और मजबूत कर लिया है। अफगानिस्तान की टीम आने वाले तीनों मुकाबले को जीत कर सेमीफाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेगी।
सेमीफाइनल की रेस में अफगानिस्तान: भारत में खेले जा रहे वर्ल्ड कप में पांच एशियाई टीमों ने हिस्सा लिया है। भारत-पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश के अलावा अफगानिस्तान की टीम इस वर्ल्ड कप में शामिल है। लेकिन पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश के लिए वर्ल्ड कप अभी तक किसी बुरे सपने की तरह गुजरा है। जबकि अफगानिस्तान की टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल की दावेदारी को बनाए रखा है। अफगानिस्तान की कोशिश आने वाले मुकाबले में भी बेहतर प्रदर्शन करने की होगी।

अजय जडेजा ने बदली टीम की किस्मत: अफगानिस्तान की परफॉर्मेंस देख क्रिकेट फैंस बेहद खुश हैं। फैंस अफगानिस्तान की टीम को भारत के बाद दूसरी एशिया की बेस्ट टीम बता रहे हैं। अफगानिस्तान ने मौजूदा समय में जिस तरीके का प्रदर्शन किया है उसे सभी क्रिकेट फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं। अफगानिस्तान टीम के मेंटर पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा का भी अफगानिस्तान टीम को निखारने में बड़ा रोल माना जा रहा है। अजय जडेजा ने टीम के खिलाड़ियों के अंदर जीत की भूख को जगाने का काम किया है।
हो रही है खिलाड़ियों की तारीफ: अफगानिस्तान के क्रिकेटर ऐसी जगह से अपनी क्रिकेट के स्तर को बढ़ाने का काम किया है जहां क्रिकेट की बुनियादी सुविधाएं भी नहीं थी। अफगानिस्तान ने क्रिकेट खेलने की शुरुआत पाकिस्तान से की थी। इसके बाद दुबई और भारत में वह लगातार क्रिकेट खेलते रहे हैं। उनके पास अपने मैदान खेलने के लिए नहीं है और ऐसे में इन खिलाड़ियों ने जिस तरीके से मेहनत किया है वह काबिले तारीफ है। हर कोई अफगानिस्तान के खिलाड़ियों की प्रशंसा कर रहा है।
तीन मैचों में मिली है जीत: वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने अभी तक छह मुकाबले खेले हैं। तीन मैच में उसे हार जबकि 3 में जीत मिली है। अफगानिस्तान की टीम न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया से दो अंक पीछे है। न्यूजीलैंड की टीम तीसरे और ऑस्ट्रेलिया चौथे स्थान पर है। अफगानिस्तान के वनडे वर्ल्ड कप में अभी तीन मुकाबले बचे हुए हैं। नीदरलैंड, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अफगानिस्तान का मुकाबला होना है।












Click it and Unblock the Notifications