ICC वर्ल्ड कप सुपर लीग में अफगानिस्तान ने लगाई बड़ी छलांग, Team India को भी पछाड़ा

इस जीत के बाद अफगानिस्तान को 10 अंक मिले और टीम आईसीसी वर्ल्ड कप सुपर लीग की प्वाइंस टेबल में तीसरे पायदान पर पहुंच गई। अफगान टीम के पास अब कुल 80 अंक हो गए हैं और उन्होंने वेस्टइंडीज और भारत को भी रेस में पीछे छोड़ दिया

Team India

नई दिल्ली: शनिवार, 4 जून से जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो गया है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। जहां अफगान टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए मेजबान जिम्बाब्वे को 60 रन से हरा दिया। इस जीत के बाद अफगानिस्तान को 10 अंक मिले और टीम आईसीसी वर्ल्ड कप सुपर लीग की प्वाइंस टेबल में तीसरे पायदान पर पहुंच गई। अफगान टीम के पास अब कुल 80 अंक हो गए हैं और उन्होंने वेस्टइंडीज और भारत को भी रेस में पीछे छोड़ दिया है।

Recommended Video

    Afganistan टीम India से आगे World Cup League में No 3, Bangladesh No 1 | वनइंडिया हिंदी #Cricket

    टीम इंडिया पांचवें पायदान पर

    टीम इंडिया पांचवें पायदान पर

    आईसीसी वर्ल्ड कप सुपर लीग में टीम इंडिया 79 अंकों के साथ प्वॉइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर है। भारत ने इस लीग के 12 वनडे मैचों में 8 में जीत दर्ज की है, जबकि 4 में टीम को हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम से ऊपर चौथे स्थान पर वेस्टइंडीज (80 अंक), तीसरे पर अफगानिस्तान (80 अंक), दूसरे पर 2019 में वर्ल्ड कप जीतने वाली इंग्लैंड (95 अंक) और पहले पर बांग्लादेश (120 अंक) मौजूद है।ऑस्ट्रेलिया (70 अंको) के साथ छठे पायदान पर है।

    क्या है आईसीसी वर्ल्ड कप सुपर लीग

    क्या है आईसीसी वर्ल्ड कप सुपर लीग

    वर्ल्ड कप सुपर लीग में सभी टीम को 8 सीरीज खेलनी है, जिसमें 4 घर और 4 सीरीज बाहर खेली जानी है। इस लीग में हर सीरीज 3 मैचों की होगी, जिसमें जीतने वाली टीम को 10 अंक मिलेंगे। टाई/रिजल्ट न निकलने पर 5 अंक मिलेंगे। इस लीग में कुल 13 टीम शामिल है। लीग स्टेज के बाद भारत के अलावा 7 और टीमें 2023 वनडे वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालिफाई करेंगी। इसके अलावा बची हुई टीमों का चयन आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालिफायर के जरिए होगा। इनमें से बाहर होने वाली आखिरी 5 टीमों को भी क्वालिफायर राउंड में शामिल होने का मौका मिलेगा।

    अफगान की जीत में चमके नबी और राशिद

    अफगान की जीत में चमके नबी और राशिद

    जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे की बात करें, तो टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए अफगानिस्तान ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 276 रन का स्कोर बनाया था। रहमत शाह ने सबसे ज्यादा (94) और कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 88 रन की पारी खेली। इसके बाद नंबर 7 पर राशिद खान ने भी बल्ले से पूरा जलवा बिखेरा। राशिद ने केवल 17 गेंदों पर नाबाद 39 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के जड़े। जिम्बाव्बे की ओर से ब्लेस्सींग मुजरबानी ने 4 विकेट लिए। 277 रन का टारगेट के जवाब में जिम्बाब्वे 216 पर सिमट गई। सिकंदर रजा (67) टॉप स्कोरर रहे। अफगान की ओर से मोहम्मद नबी ने 4 और राशिद खान व फजलहक फारूकी को 2-2 विकेट मिले।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+