AFG vs IRE: अफगानिस्तान-आयरलैंड के बीच पहले ODI में जोरदार टक्कर आज, जानिए पिच और वेदर रिपोर्ट

AFG vs IRE Pitch and Weather: आयरलैंड ने हाल ही में अफगानिस्तान की टीम को टेस्ट मैच में हराया था। आयरिश टीम ने टेस्ट जीवन में यह पहला मुकाबला जीता था। अब वनडे सीरीज की बारी है। दोनों टीमों के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज ही खेला जाना है।

टेस्ट में जीत दर्ज करने के बाद आयरिश टीम के हौसले जरुर बुलंद होंगे। जीत का मोमेंटम बरकरार रखने के इरादे से आयरलैंड की टीम मैदान पर उतरेगी। दूसरी तरफ अफगानिस्तान की टीम भी जीत के साथ सीरीज का आगाज करते हुए टेस्ट में हार का बदला लेने का प्रयास करेगी।

afghanistan and ireland

अफगानिस्तान vs आयरलैंड पहला वनडे, पिच रिपोर्ट

शारजाह की पिच से नई गेंद से गेंदबाजों को मदद मिलती है। हालांकि मैच आगे बढ़ने के साथ ही बल्लेबाज इस पर तगड़े शॉट मारकर रन बना सकते हैं। छोटी बाउंड्री का लाभ बल्लेबाज उठा सकते हैं। इस वेन्यू पर गेंदबाजों का काम आसान नहीं रहता है। सही लाइन और लेंथ से ही बचा जा सकता है।

अफगानिस्तान vs आयरलैंड पहला वनडे, वेदर अपडेट

शारजाह में मौसम को लेकर कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। बारिश होने की कोई संभावना नहीं है और आसमान भी साफ़ रहने वाला है। जहाँ तक तापमान की बात है, तो यह कम से कम 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने वाला है। भारतीय समय के अनुसार शाम 5 बजे मैच होगा। धीरे-धीरे तापमान में गिरावट होगी।

अफगानिस्तान vs आयरलैंड हेड टू हेड

आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच अब तक कुल 30 मैच खेले गए हैं। यहाँ अफगानिस्तान की टीम आगे है। अफगानिस्तान की टीम ने कुल 16 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। आयरलैंड की टीम ने 13 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। इस मैच में आंकड़ा ऊपर या नीचे जा सकता है। हालांकि इन आंकड़ों में इस सीरीज के दौरान तो ज्यादा बदलाव नहीं आने वाला है। आयरलैंड के पास अंतर कम करने का मौका रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+