AFG vs BAN: दर्दनाक हादसे के बाद खिलाड़ी मैदान से बाहर, लाइव मैच में व्हीलचेयर से ले जाया गया
AFG vs PAK: अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला बीते शनिवार को खेला गया। इसमें मैदान पर एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला, जिसमें अफगानिस्तानी प्लेयर को गहरी चोट लग गई और उसे मैदान से बाहर लेकर जाया गया।
मैदान से बाहर जाने वाले खिलाड़ी का नाम रहमत शाह है, उनको पहले ही पाँव में तकलीफ का अहसास हो रहा था। इसके बाद फिजियो ने आकर चेक किया और बाद में वह रिटायर हर्ट हो गये। टीम को उनकी बैटिंग की आवश्यकता महसूस हुई, तब वह वापस आए और इस बार कुछ बड़ा हो गया।

अफगानिस्तान के 9 विकेट गिरने के बाद रहमत शाह को एक बार फिर से मैदान पर आना पड़ा। खेलने के लिए आने के बाद वह एक गेंद का सामना करते ही चोट का शिकार हो गए। गेंद को खेलते हुए वह गिर गए और फिर वापस नहीं उठ पाए। इसके बाद उनको बाहर लेकर जाने के लिए व्हीलचेयर को मंगाना पड़ा।
AFG vs BAN: कैसे हुआ हादसा
दरअसल अपना संतुलन खोने की वजह से रहमत गिर गए और पिंडली की मांसपेशी में जोरदार खिंचाव आ गया। वह दर्द से कराह उठे और चलने की स्थिति में भी नहीं थे। इसे देखते हुए स्टाफ और प्लेयर्स ने उनको व्हीलचेयर पर बैठाकर पवेलियन पहुंचाया। पहले से ही पाँव में दिक्कत का सामना कर रहे रहमत शाह टीम की जरूरत के लिए खेलने आए थे। इसकी तारीफ हर कोई कर रहा है।
AFG vs BAN: अफगानिस्तान की धांसू जीत
हालांकि अफगानिस्तान ने इस मैच में बांग्लादेश को रौंदकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। पहले खेलते हुए अफगान टीम 190 के कुल स्कोर पर आउट हो गई। इसके बाद बांग्लादेश की टीम पूरी तरह से बिखर गई।
बांग्लादेश की टीम मुश्किल से 108 के स्कोर तक आउट आउट हो गई। इस तरह अफगान टीम ने एक छोटे स्कोर के बावजूद धांसू अंदाज में जीत दर्ज कर ली। इब्राहिम जादरान ने 95 रनों की पारी खेली थी, इस वझ से उनको प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।












Click it and Unblock the Notifications