AFG vs BAN पहला टी-20 मैच आज, इतने बजे होगा शुरू, जानें कब, कहां और कैसे देख सकेंगे लाइव
AFG vs BAN 1st T20 Live Cricket Streaming: एशिया कप 2025 का समापन हो चुका है। लेकिन एशियाई टीम अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच क्रिकेट की जंग आज से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में एक नई टी-20 सीरीज़ के साथ जारी रहेगी। दोनों टीमें आज शारजाह में पहले टी-20 मुकाबले में आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों की कोशिश जीत के साथ सीरीज का आगाज करने की होगी।
एशिया कप में फ्लॉप रहा था प्रदर्शन (AFG vs BAN 1st T20 Live Cricket Streaming)
राशिद खान की कप्तानी वाली अफगानिस्तान की टीम एशिया कप के सुपर फोर में क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। इस टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में बांग्लादेश ने उन्हें 8 रनों से हराया था, जिसकी कसक अफगान टीम में अब भी होगी। ऐसे में अफगानिस्तान की टीम इस सीरीज़ में अपने खेल को और बेहतर करके उस हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगी।
दूसरी ओर बांग्लादेश की टीम भी एशिया कप फाइनल में क्वालीफाई करने से चूक गई थी। हालांकि, टीम के कप्तान लिटन दास चोट के कारण इस सीरीज़ से बाहर हो गए हैं, लेकिन इसके बावजूद 'टाइगर्स' बेहतर प्रदर्शन करने का लक्ष्य रखेंगे।

मैच को लेकर अहम जानकारी
अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश पहला T20I मुकाबला शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
तारीख: गुरुवार, 2 अक्टूबर
मैच शुरू होने का समय: भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे
टॉस का समय: भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे
भारत में इस रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए फैंस को टीवी और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग दोनों विकल्प मिलेंगे
लाइव स्ट्रीमिंग (Online): मैच का सीधा प्रसारण FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
लाइव टेलीकास्ट (TV): भारत में यह मैच Eurosport चैनल पर प्रसारित किया जाएगा।
दोनों टीमों के स्क्वॉड
बांग्लादेश स्क्वॉड (संभावित): जाकेर अली (कप्तान/विकेटकीपर), तौहीद हृदॉय, तंज़ीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान, तस्किन अहमद, परवेज़ हुसैन, महेदी हसन और अन्य।
अफगानिस्तान स्क्वॉड (संभावित): राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद और अन्य।












Click it and Unblock the Notifications