खूब विकेट लिए पर नहीं बिके, एडम जांपा ने बताया IPL नीलामी में अपने ना बिकने का कारण

नई दिल्ली, 18 जनवरी: ऑस्ट्रेलिया के बढ़िया लेग स्पिनर एडम जांपा आईपीएल में बिना बिके ही रह गए। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ था। जांपा का मानना है कि आईपीएल के मेगा ऑक्शन में विदेशी स्पिनरों के लिए जगह बनाना आसान नहीं था। उनका कहना है कि इस बार फ्रेंचाइजी ने तेज गेंदबाजों पर पैसा खर्च किया जिसके चलते बल्लेबाजों को भी बस ठीक-ठाक पैसा ही मिला है।

Adam Zampa explain what could be the reason he remains unsold in IPL Auction 2022

जांपा ने cricket.com.au से बात करते हुए कहा कि, अगर आप केवल एक स्पिनर ही हो जो मिस्ट्री स्पिनर नहीं है, तो आपको बिकने में दिक्कत होगी। टीमों ने तेज गेंदबाजों पर काफी पैसा खर्च किया है, ऑलराउंडरों पर पैसा खर्च हुआ, बल्लेबाजों तक को ज्यादा रकम नहीं मिली। उनको ठीक ठाक पैसा ही मिला है।

यह भी पढ़े- पहले ही फर्स्ट क्लास मैच में ट्रिपल सेंचुरी मारकर बिहार के साकिबुल ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

जांपा का मानना है कि आने वाले सालों में उनके पास मौका है और वे जिस तरह से गेंदबाजी कर रहे हैं उसके हिसाब से वे किसी भी टीम के लिए अच्छा गेंदबाजी विकल्प साबित हो सकते हैं।

जांपा ने कहा कि जब टीमों ने अपने पैसे खर्च कर दिया तब उनको लगा कि स्पिनरों की भी दरकार है लेकिन कोई बात नहीं, लोकल लड़के यह काम कर देंगे। मुझे लगता है कि आने वाले सालों में कुछ अवसर आ जाएंगे। मुझे लगता है कि आने वाले सालों में मैं किसी भी आईपीएल टीम के लिए अच्छा विकल्प साबित हो जाऊंगा।

जांपा ने 14 आईपीएल मैचों में 21 विकेट लिए हैं जिसमें 17.62 का औसत निकाला है।

जांपा के अलावा केन रिचर्डसन जैसा खिलाड़ी भी इस बार नहीं बिका है। जबकि उनको पहले काफी पैसा मिल चुका है पर इस बार वे अनसोल्ड रह गए। रिचर्डसन का कहना है कि वे और जांपा पिछली बार कोरोना महामारी में भारत में खेलने के अधिक उत्सुक नहीं थे। इस वजह से फ्रेंचाइजी को लगा कि ये खिलाड़ी वापस नहीं आएंगे। रिचर्डसन का मानना है कि इससे ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+