पहले ही फर्स्ट क्लास मैच में ट्रिपल सेंचुरी मारकर बिहार के साकिबुल ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

कोलकाता, 18 फरवरी: 2021-22 का रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट अभी तक कुछ बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छा साबित हुआ है जिसमें भारत के अनुभवी खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे भी शामिल है और पहली बार रेड बॉल क्रिकेट खेल रहे यश ढुल भी शामिल हैं। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में शतक लगाए। अभी इन दोनों खिलाड़ियों की दमदार पारियों का जश्न मनाया ही जा रहा था कि एक और प्रतिभाशाली बल्लेबाज सकीबुल गनी ने अपने फर्स्ट क्लास डेब्यु में बड़ा स्कोर करके सनसनी मचा दी है।

50 बाउंड्री लगाते हुए 387 गेंद पर तिहरा शतक-

50 बाउंड्री लगाते हुए 387 गेंद पर तिहरा शतक-

उन्होंने न केवल शतक लगाया बल्कि उसको तीसरे शतक में तब्दील कर दिया। 22 साल के खिलाड़ी ने रणजी ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप मैच में मिजोरम के खिलाफ यह पारी खेली। यह मुकाबला जादवपुर यूनिवर्सिटी केंपस सेकंड ग्राउंड कोलकाता में खेला जा रहा है। यह रणजी ट्रॉफी में चल रहे सीजन का पहला तिहरा शतक है और इसके साथ ही गनी ने व्यक्तिगत मील का पत्थर भी दर्ज किया है। गनी ऐसे पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने फर्स्ट क्लास डेब्यू करते हुए तिहरा शतक जड़ा है और इसके लिए उन्होंने 50 बाउंड्री लगाते हुए 387 गेंदों का सामना किया।

डेब्युटेंट खिलाड़ी ने नया वर्ल्ड रिकॉर्ड रच दिया

डेब्युटेंट खिलाड़ी ने नया वर्ल्ड रिकॉर्ड रच दिया

इस तरह से 18 फरवरी 2022 एक ऐसे दिन के तौर पर याद रखा जाएगा जब एक डेब्युटेंट खिलाड़ी ने नया वर्ल्ड रिकॉर्ड रच दिया जोकि उसके फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू के मौके पर बनाया गया सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर के तौर पर दर्ज है। इस अविश्वसनीय तिहरे शतक के साथ 22 साल के खिलाड़ी ने मध्य प्रदेश के अजय रोहिरा का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है जिन्होंने 2018-19 के रणजी ट्रॉफी सीजन में हैदराबाद के खिलाफ डेब्यू करते हुए नाबाद 267 रनों की पारी खेली थी।

चौथे विकेट के लिए 500 प्लस रनों की साझेदारी भी की

चौथे विकेट के लिए 500 प्लस रनों की साझेदारी भी की

साकिब गनी के व्यक्तिगत माइलस्टोन के अलावा उन्होंने बाबुल कुमार के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 500 प्लस रनों की साझेदारी भी की। बाबुल ने भी एक डबल सेंचुरी लगाई जिसके चलते बिहार ने पहली पारी में 600 रनों का स्कोर पार करने में सफलता हासिल की। इस मुकाबले में बिहार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला चुना था। अब यह देखना होगा कि मिजोरम के बल्लेबाज बिहार द्वारा अपने गेंदबाजों की बखिया उधेड़ने के बाद किस तरीके से अपनी पारी को सजा पाते हैं। दूसरी और बिहार की टीम अभी इस मैच को जीतने के लिए देखेगी क्योंकि उन्होंने पहली पारी में इतना बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+