क्राइस्टचर्च में जबरदस्त ड्रामा, कीवी प्लेयर्स की ख़ुशी बदली गम में, अभिषेक शर्मा के आउट का फैसला पलटा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा के साथ मैदान पर ऐसा वाकया हुआ, जिसने भारतीय फैंस की धड़कनें बढ़ा दीं। मैदान पर कुछ देर के लिए एक ड्रामा देखने को मिला और अंपायर के फैसले ने माहौल बदल दिया।

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी ने भारतीय ओपनर को आउट कर दिया था, लेकिन अंपायर के नो-बॉल के फैसले ने अभिषेक को जीवनदान दे दिया। न्यूजीलैंड को शुरुआती सफलता मिलने की उम्मीद थी, लेकिन एक फैसले ने पूरा मामला बदल दिया।

abhishek sharma

जैकब डफी की गेंद पर आउट हुए अभिषेक, फिर पलटा फैसला

भारत की पारी के दौरान जैकब डफी नई गेंद से विकेट निकालने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान उनकी गेंद पर अभिषेक शर्मा का विकेट गिरता दिखाई दिया, फील्डर ने बाउंड्री पर कैच पकड़ लिया था। न्यूजीलैंड के प्लेयर्स राहत महसूस कर रहे थे लेकिन अंपायर ने गेंद को नो-बॉल करार दे दिया। इस फैसले के बाद अभिषेक को दोबारा बल्लेबाजी करने का मौका मिल गया।

अभिषेक टी20 इंटरनेशनल में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। पावरप्ले में तेजी से रन बनाने की उनकी क्षमता किसी भी गेंदबाजी आक्रमण पर दबाव डाल सकती है। ऐसे में न्यूजीलैंड के लिए उनका विकेट काफी अहम हो सकता था। अभिषेक शर्मा ने शॉट भी हवा में खेला था लेकिन स्क्वेयर लेग और मिडविकेट के बीच में फील्डर तैनात था जिसने गेंद को लपक लिया।

पहले टी20 में अभिषेक ने मचाया था धमाल

भारत ने सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर 1-0 की बढ़त बनाई थी। उस मैच में भारत ने न्यूजीलैंड के 225 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया था। संजू सैमसन ने 33 गेंदों पर 67 रन बनाए थे, जबकि अभिषेक शर्मा ने केवल 12 गेंदों पर 29 रन की तेज पारी खेली थी। दूसरे मुकाबले में जीवनदान के बावजूद अभिषेक शर्मा 27 के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+