VIDEO: बहन की प्री-वेडिंग में अभिषेक शर्मा ने जमकर किया भांगड़ा, गुरु युवराज सिंह के साथ मचाया धमाल
Abhishek Sharma Dances Video: एशिया कप 2025 में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' बनकर सुर्खियां बटोरने अभिषेक शर्मा लगातार चर्चाओं में हैं। अभिषेक शर्मा अब लुधियाना में अपनी बहन की शादी के जश्न में डूबे हैं। उनकी बहन कोमल शर्मा की शादी 3 अक्टूबर को होने वाली है और शादी से पहले प्री-वेडिंग में क्रिकेट और मनोरंजन जगत के कई सितारे इस प्रोग्राम में शामिल हुए।
युवराज और अभिषेक का भांगड़ा (Abhishek Sharma Dances Video)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में युवराज सिंह अपने डांस मूव्स दिखाते नज़र आ रहे हैं। युवराज सिंह ने मंच पर अभिषेक शर्मा और उनके पिता के साथ जमकर भांगड़ा किया। खुद अभिषेक शर्मा भी पंजाबी सिंगर रणजीत बावा की धुन पर थिरकते दिखे। इस रंगारंग शाम में अभिषेक ने अपने होने वाले जीजा के साथ भी डांस फ्लोर पर ताल से ताल मिलाई, जिसमें दुल्हन कोमल शर्मा भी शामिल हुईं।

एशिया कप में अभिषेक ने मचाई तबाही
इस मौके पर कोमल एक खूबसूरत लहंगे में थीं, जबकि अभिषेक और दूल्हा काले रंग के मैचिंग आउटफिट्स में नज़र आए। अभिषेक शर्मा के शानदार एशिया कप 2025 प्रदर्शन के तुरंत बाद उनके घर में यह खुशी का मौका आया है। 24 वर्षीय इस सलामी बल्लेबाज को टूर्नामेंट में उनके बेहतरीन खेल के लिए 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया था। उन्होंने सात पारियों में तीन लगातार अर्द्धशतकों सहित 314 रन बनाए, जिसकी बदौलत भारत ने खिताब जीता।
बेहतरीन प्रदर्शन के बाद कही थी दिल की बात
अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अभिषेक को एक कार भी इनाम में मिली थी। इनाम जीतने के बाद उन्होंने कहा था कि टीम में उनकी रणनीति पहली गेंद से ही तेज़ इंटेंट दिखाने की थी। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय कप्तान और कोच के विशेष समर्थन को दिया, जिसकी बदौलत वह बेखौफ होकर खेल पाए। अब एशिया कप की सफलता के बाद अभिषेक शर्मा घर में अपनी बहन की शादी के जश्न को पूरा एंजॉय कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications