अभिमन्यू ईश्वरन रनों का अंबार लगाने के बाद भी कर रहे इंतजार, क्या इस बार आईपीएल खेलेंगे? जानें बेस प्राइस

Abhimanyu Easwaran: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पर्थ टेस्ट मैच में अभिमन्यू ईश्वरन का डेब्यू होना मुश्किल लग रहा है क्योंकि केएल राहुल बतौर ओपनर खेलने वाले हैं। हालांकि अभिमन्यू की तपस्या में कोई कमी नहीं रही है। घरेलू क्रिकेट में उन्होंने जमकर रन बनाए हैं।

कुछ विशेषज्ञ उनको टीम में जगह देने के पक्ष में हैं लेकिन गौतम गंभीर की सोच थोड़ी अलग है। ईश्वरन का डिफेंस मजबूत है और भारत ए के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने यह दिखाया भी था। वह आईपीएल में अब तक नहीं खेल पाए हैं। इस बार भी आईपीएल के लिए उन्होंने रजिस्ट्रेशन कराया है।

Abhimanyu Easwaran

आईपीएल अनुबंध पाने की कोशिश में लगे ईश्वरन ने अनकैप्ड प्लेयर की बेस प्राइस के साथ अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। बंगाल से आने वाले अभिमन्यू का बेस प्राइस 30 लाख है। यह देखना होगा कि उनको कोई खरीददार मिलता है या नहीं।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ईश्वरन ने कुल 101 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 7674 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 27 शतकीय पारियां देखने को मिली हैं। जहाँ तक उच्चतम स्कोर की बात है, तो उन्होंने 233 रनों का सर्वाधिक स्कोर हासिल किया है। घरेलू टी20 में उन्होंने करीबन 129 के औसत से रन बनाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+