Ranji Trophy: 15 छक्कों की मदद से 4 दिन में जड़ दिए 2 शतक, क्या Kavya Maran मैच विनर खिलाड़ी को करेगी रिटेन?

Ranji Trophy Match, Abdul Samad: जम्मू-कश्मीर के ताबड़तोड़ बल्लेबाज अब्दुल समद ने ओडिशा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में दो शतक लगाकर सुर्खियां बटोरने का काम किया है। जम्मू-कश्मीर की तरफ से दो शतक जड़कर अब्दुल समद ने इतिहास रचने का काम किया है। इस उपलब्धि के साथ समद जम्मू-कश्मीर के पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने रणजी ट्रॉफी मैच की दोनों पारियों में शतक बनाने का कारनामा किया है।

अब्दुल समद ने जड़ा शतक

ओडिशा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए अब्दुल समद ने दूसरी पारी में 108 गेंदों पर 108 रन बनाने का काम किया। उनकी इस पारी में छह छक्के और पांच चौके शामिल रहे। इस दमदार पारी की बदौलत जम्मू-कश्मीर ने ओडिशा के सामने एक मुश्किल लक्ष्य रखा और 7 विकेट पर 270 रन बनाकर पारी घोषित की। दिन का खेल खत्म होने तक ओडिशा की टीम 3 विकेट पर 15 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी।

Abdul Samad 1

4 दिन में जड़ दिए 2 शतक

मैच की पहली पारी में समद ने महज 117 गेंदों पर 127 रन बनाए। नौ छक्कों और छह चौकों से सजी उनकी पारी ने उनकी टीम को 270 रन तक पहुंचने में मदद की। समद के अलावा टीम के अन्य बल्लेबाज मैच में अपनी छाप छोड़ने के लिए संघर्ष करते नजर आए। समद ने बिल्कुल सही समय पर अपनी फॉर्म का परिचय दिया। क्योंकि उनका प्रदर्शन आईपीएल 2025 रिटेंशन की समय सीमा से ठीक पहले आया है।

क्या हैदराबाद करेगी रिटेन?

सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा रहे 22 वर्षीय इस खिलाड़ी को रिलीज़ किए जाने की संभावना है। लेकिन रणजी ट्रॉफी में उनके प्रदर्शन के बाद टीम उन्हें रिटेन करने के बारे में सोच सकती है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या काव्या मारन अपने इस मैच विनर खिलाड़ी को एक और मौका देने का काम करेगी। आईपीएल के अलावा अपने 24 फर्स्ट क्लास मैचों में दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 1240 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+