'अब रोहित भाई गुस्सा हो जाएंगे,' ऐसा बोलने वाले के साथ फोटो खिंचाकर कप्तान ने जीता दिल, देखें वीडियो
Rohit Sharma: अनंत अम्बानी की प्री वेडिंग सेरेमनी में काफी बड़े क्रिकेटर और सेलिब्रिटीज ने शिरकत की थी। इनमें भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का नाम भी शामिल है। रोहित शर्मा टीम इंडिया में शामिल होने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर आए तो पेपराजी ने उनके फोटो खींचे और खुद भी उनके साथ खड़े होकर फोटो क्लिक कराए।
इस दौरान जब पेपराजी रोहित के फोटो क्लिक आकर रहे थे, तब किसी ने कहा कि अब रोहित भाई गुस्सा हो जाएंगे। रोहित शर्मा इस बात पर हल्के मुस्कुराए और आगे बढ़ गए। सिक्योरिटी के करीब जाने के बाद कुछ पेपराजी ने रोहित शर्मा को फोटो खिंचाने के लिए कहा और कप्तान ने उनको निराश नहीं किया।

कुछ लोगों के साथ फोटो खिंचवाने के बाद रोहित शर्मा चले गए लेकिन उनका अंदाज देखकर हर कोई खुश हो गया। पेपराजी ने रोहित शर्मा को धन्यवाद भी कहा और इस घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
'वायरल भयानी' के सोशल मीडिया पेज पर इसका वीडियो सामने आया और देखते ही देखते यह वीडियो तेजी से वायरल भी हो गया। रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला में टीम इंडिया को लीड करेंगे। अब तक भारतीय टीम ने उनकी कप्तानी में बेहतरीन काम किया है।
हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम की हार के बाद टीम इंडिया ने दमदार अंदाज में वापसी की और धमाका कर दिया। भारतीय टीम ने तीन मैचों में लगातार जीत दर्ज करते हुए टेस्ट सीरीज में 3-1 से विजयी बढ़त हासिल कर ली है, अंतिम मैच में भी टीम इंडिया जीत दर्ज करना चाहेगी।
धर्मशाला टेस्ट मैच में मौसम को लेकर खबर अच्छी नहीं कही जा सकती है। बर्फ गिरने के आसार हैं और बारिश की संभावना भी है। मौसम काफी ठंडा रहने वाला है। ऐसे में मुकाबले पर संकट के बादल भी मंडरा रहे हैं। देखना होगा कि 7 मार्च को मौसम कैसा रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications