एबी डीविलियर्स का चौंकाने वाला बयान, बताया तीन मुश्किल गेंदबाजों का नाम, 1 भारतीय शामिल

AB De Villiers: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डीविलियर्स ने अपने करियर में बड़े से बड़े गेंदबाज की धुनाई की थी। अब भी अगर वह प्रोपर अभ्यास के बाद मैदान पर आएँगे, तो वह रंग दिखेगा। डी विलियर्स को दिग्गज बल्लेबाजों में गिना जाता है। सफेद और रेड गेंद दोनों में ही डीविलियर्स ने धमाकेदार प्रदर्शन किया।

आईपीएल में बेस्ट विदेशी खिलाड़ियों की बात की जाए, तो एबी डीविलियर्स का नाम इसमें जरुर शामिल होता है। क्रिस गेल और डीविलियर्स दोनों ने आईपीएल में अपनी छाप छोड़ी है। आरसीबी के लिए खेलते हुए एबी डीविलियर्स ने कई धमाकेदार पारियां खेली। करियर में उन्होंने तीन मुश्किल गेंदबाजों का जिक्र किया है।

ab de villiers

एबी डीविलियर्स ने जियो सिनेमा पर शेन वॉर्न का नाम लिया। उन्होंने कहा कि वॉर्न के पास तकनीक और कौशल के कारण मुश्किल नहीं कह रहा, उनका व्यक्तित्व ही ऐसा ही था। मैंने 2006 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनका सामना किया था। वहां मैं नया था और जानता था कि आउट होने वाला हूं।

वॉर्न के अलावा एबी डीविलियर्स ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम भी लिया। उन्होंने कहा कि बुमराह हमेशा से चुनौतीपूर्ण रहे हैं। वह हमेशा आपके चहरे के सामने होते हैं, मैं उनका सम्मान करता हूं। मैंने कुछ मौकों पर उनके खिलाफ पकड़ बनाई। उन्होंने वापसी करते हुए मेरे ऊपर पकड़ बनाई। मुझे यह स्पर्धा काफी पसंद थी।

तीसरा नाम डीविलियर्स ने राशिद खान का लिया। राशिद खान को भी उन्होंने एक मुश्किल गेंदबाज बताया। दक्षिण अफ़्रीकी खिलाड़ी ने कहा कि राशिद खान मुश्किल थे, आप उनको कुछ मौकों पर हिट कर देते हैं, तब भी वह वापसी कर लेते हैं। मुझे आउट करना का प्रयास वह कर रहे थे, मैंने तीन हिट जड़े। वह मुझे हर अगली गेंद पर आउट करने का प्रयास कर रहे थे। इस तरह के गेंदबाजों को खेलना हमेशा मुश्किल होता है। उनका भी मैं सम्मान करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+