'अगर भारत में पैदा होता तो कभी नहीं खेल पाता इंटरनेशनल क्रिकेट', IPL को लेकर डिविलियर्स ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर टी20 क्रिकेट लीग आईपीएल ने न सिर्फ भारत के युवा खिलाड़ियों को फैन्स से रूबरू होने का मौका दिया है बल्कि दुनिया भर के कई दिग्गज खिलाड़ियों को इन फैन्स के करीब ला खड़ा किया है। आईपीएल के जरिये भारतीय फैन्स के दिल में अपनी जगह बनाने वाले खिलाड़ियों में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का नाम भी है, जिन्हें फैन्स की तरफ से बहुत ज्यादा प्यार मिला है। जहां एबी डिविलियर्स ने क्रिकेट के हर प्रारूप से संन्यास का ऐलान कर दिया है तो वहीं पर गेल ने इस बार की नीलामी में अपना नाम ही नहीं दिया है। दोनों ही खिलाड़ियों ने लंबे समय तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम से आईपीएल खेला है लेकिन उन्हें प्यार पूरे भारत के फैन्स से मिला है।
और पढ़ें: वो ओलंपियन एथलीट जो बन गई थी वेगस की सबसे बड़ी सेक्स वर्कर, वजह जानकर रह जायेंगे हैरान
एबी डिविलियर्स की बात करें तो वो दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं, जिन्हें भारतीय मैदान बहुत रास आते थे। वो सिर्फ आईपीएल में ही नहीं जब अपने देश की टीम साउथ अफ्रीका से भी भारतीय पिचों पर खेलते थे तो वो रन मशीन बन जाते थे। डिविलियर्स के करियर की कुछ यादगार पारियां भारतीय पिचों पर ही आयी हैं।
और पढ़ें: कोहली की तरह ही की थी करियर की शुरुआत पर अधूरा रह गया सपना, पूर्व क्रिकेटर ने बताया क्या बना फर्क

अगर भारत में होता बड़ा तो नहीं मिल पाती टीम में जगह
डिविलियर्स ने कई मौकों पर बात करते हुए कहा है कि उन्हें जिस तरह से भारत में प्यार मिलता है उसे देखकर अक्सर लगता है कि वो एक भारतीय हैं। हालांकि आरसीबी पोडकास्ट में दिया गया उनका बयान फैन्स को थोड़ा चौंका सकता है। आरसीबी की ओर से रिलीज किये गये एक पोडकास्ट में डिविलियर्स बात करते हुए बताते हैं कि अगर वो भारत में पैदा होते तो कितना मजेदार होता, लेकिन उनका मानना है कि अगर वो भारत में क्रिकेट खेलते हुए बड़े होते तो शायद कभी भी भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाते और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल पाते।
उन्होंने कहा,'मुझे आईपीएल में क्रिकेट खेलने और उसका अनुभव लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। भारतीय फैन्स के बीच पिछले 15 सालों में भारतीय तरीकों को जानना काफी खास रहा है। जाहिर है कि अगर मैं भारत में पला-बढ़ा होता तो यह काफी मजेदार होता। शायद मैं कभी भारत के लिये खेल नहीं पाता, कौन जानता है। भारतीय टीम में जगह बनाना काफी मुश्किल है, आपको बेहद खास खिलाड़ी होना होता है।'

आरसीबी के साथ मेरे जीवन के सबसे बेहतरीन साल
उल्लेखनीय है कि एबी डिविलियर्स यहां पर भारत में क्रिकेटिंग टैलेंट और कड़ी प्रतिस्पर्धा की बात कर रहे थे, जिसकी वजह से टीम में जगह बनाने के लिये आपको बेहद स्पेशल खिलाड़ी होना होता है। इस दौरान उन्होंने आरसीबी के साथ अपनी एक दशक लंबी यात्रा को याद किया और कहा कि उसने उनका जीवन ही बदल दिया।
उन्होंने कहा,'आरसीबी मेरे लिये परिवार की तरह है। मेरा मतलब है कि मेरे लिये पिछले 10-11 साल जीवन बदल देने वाले रहे हैं। किसी भी परिवार की तरह यहां पर भी उतार-चढ़ाव रहे हैं, तो कुछ बेहद खूबसूरत सफर भी रहे हैं, इस दौरान थोड़ा बहुत हर चीज देखने को मिली है। कुछ अच्छे रिश्ते भी रहे हैं तो कुछ खट्टी यादें भी हैं, पर यह सब एक मजेदार सफर का हिस्सा रही हैं। मैं जब भी मुड़कर देखता हूं तो मुझे कोई पछतावा नहीं होता है। मैं आरसीबी के लिये अपने करियर को जीवन के सबसे शानदार सालों में से एक मानता हूं।'

पहली बार आईपीएल में नहीं आयेंगे नजर
गौरतलब है कि साउथ अफ्रीका के इस दिग्गज क्रिकेटर ने आखिरी बार आईपीएल के 14वें सीजन में आरसीबी के लिये शिरकत की थी, जहां पर विराट कोहली ने अपनी कप्तानी को छोड़ने का ऐलान किया। इसके बाद एबी डिविलियर्स ने भी फ्रैंचाइजी बेस्ड लीग में न खेलने की पुष्टि करते हुए संन्यास ले लिया। यह पहली बार होगा जब आईपीएल के किसी सीजन में एबी डिविलियर्स नहीं खेल रहे होंगे। साल 2011 में आरसीबी से जुड़ने से पहले एबी डिविलियर्स 2008 से 2010 तक दिल्ली कैपिटल्स (दिल्ली डेयरडेविल्स) के लिये खेलते नजर आये थे।












Click it and Unblock the Notifications