'बुमराह और सूर्या मुंबई इंडियंस के लिए वफादार रहे लेकिन पांड्या....' डीविलियर्स का चौंकाने वाला बयान

AB De Villiers on Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के आगामी सीजन के लिए रोहित शर्मा को कप्तानी से बाहर करते हुए हार्दिक पांड्या को जिम्मेदारी थमाई है। हार्दिक पांड्या को मुंबई का कप्तान बनाये जाने पर मुंबई इंडियंस के फैन्स नाराज़ हुए हैं। रोहित शर्मा के फैन्स भी काफी नाराज़ हुए हैं।

हार्दिक पांड्या को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल देखने को मिला है। उनको कप्तान बनाये जाने का विरोध लगातार हो रहा है। सोशल मीडिया पर दो दिनों से बवाल चल रहा है। रोहित शर्मा के फैन्स ने मोर्चा खोल दिया है। इस बीच एबी डीविलियर्स का बयान आया है।

ab de viliers

अपने यूट्यूब चैनल पर डीविलियर्स ने कहा कि ईमानदारी से कहूँ तो लम्बे समय तक हार्दिक मुंबई इंडियंस के साथ थे। आईपीएल में करियर की शुरुआत से ही हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस में शामिल थे। मैं समझता हूं कि बुमराह और सूर्या अपने ब्रांड के लिए वफादार थे लेकिन हार्दिक ने जाने का फैसला लिया मगर अब वह वापस आ गए हैं।

डीविलियर्स ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि नेगेटिव प्रतिक्रियाएं अजीब है। मैंने ऐसे पोस्ट पढ़े हैं जिनमें कहा गया है कि मुंबई इंडियंस ने एक प्लेटफॉर्म पर अपने एक मिलियन फॉलोवर्स खो दिए हैं। लोग काफी परेशान हैं। यह अजीब बात लग रही है।

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस ने रोहित को कप्तानी से हटाया और लोगों ने इन्स्टाग्राम पर टीम का हैंडल अनफॉलो करना शुरू कर दिया। रातोंरात हालात बदल गए, जज्बात बदल गए वाली कहानी हो गई। 5 लाख से ज्यादा लोगों ने टीम को अनफॉलो कर दिया और संख्या तेजी से बढ़ रही है। चेन्नई सुपर किंग्स अब सबसे ज्यादा फॉलोवर वाली टीम बन गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+