ईशान किशन पर फूटा इस दिग्गज का गुस्सा, पुजारा और रहाणे को लेकर कही दिल जीतने वाली बात
Aakash Chopra on Ishan Kishan: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मौका नहीं दिया गया है। ईशान किशन को लेकर लगातार विवाद बना हुआ है। ईशान किशन ने साउथ अफ्रीका दौरे पर बीच में बीसीसीआई से ब्रेक की मांग की थी। मेंटल हेल्थ का हवाला देते हुए ईशान ने ब्रेक लिया था। जिसके बाद से उनकी टीम में वापसी अब तक नहीं हो पाई है।
ईशान को किशन को नहीं मिली जगह
इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैचो में विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत बुरी तरफ फ्लॉप रहे। इसके बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि ईशान किशन की टीम में वापसी हो सकती है। लेकिन चयनकर्ताओं ने केएस भारत को टीम में बरकरार रखा है। ईशान किशन एक बार फिर से अपनी जगह बनाने में नाकाम रहे हैं।

राहुल द्रविड़ ने कही थी यह बात
भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने कुछ समय पहले इस बात की जानकारी दी थी कि ईशान किशन रणजी ट्रॉफी खेलकर अपनी फिटनेस साबित करें। उसके बाद ही उनको टीम में शामिल किया जाएगा। लेकिन ईशान किशन ने अब तक इस बात को सीरियसली नहीं लिया है। अब भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने भी ईशान किशन को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है।
आकाश चोपड़ा का फूटा गुस्सा
अपने ऑफीशियली यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने उन युवा क्रिकेटरों को फटकार लगाई है जो रणजी ट्रॉफी नहीं खेल रहे हैं। आकाश चोपड़ा ने कहा कि मैं सुन रहा हूं कि बहुत सारे युवा खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी नहीं खेल रहे हैं। वह इसलिए भी घरेलू क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं क्योंकि उनका नाम आईपीएल में पहले से आ चुका है। ऐसे में खिलाड़ियों ने पहले से ही सोच लिया है कि वह आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन कर भारतीय टीम ने अपनी जगह बना लेंगे।
पुजारा और रहाणे से लेनी चाहिए सीख
आकाश चोपड़ा ने भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे का उदाहरण देते हुए कहा कि युवा खिलाड़ियों को इन बड़े खिलाड़ियों से सीख लेने की जरूरत है। आकाश ने कहा यदि फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला जा रहा है और आप फिट हैं और भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है तो आप जाकर वहां खेलें।
अगर आपको लगता है के बिना फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेल टीम में वापस लौट आएंगे तो ऐसे खिलाड़ियों को एक कड़ा संदेश भेजने की जरूरत है। ऐसे खिलाड़ियों के नाम पर तभी विचार किया जाएगा जब वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलेंगे। आकाश चोपड़ा ने बिना नाम लेते हुए ही ईशान किशन को फटकार लगाने का काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications