पूर्व क्रिकेटर ने बताया: हांगकांग के खिलाफ पंत को क्यों मिले मौका, कहा- कार्तिक के साथ हो रहा अन्याय

एशिया कप 2022 के चौथे मुकाबले में आज भारत का सामान हांगकांग से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

नई दिल्ली, 31 अगस्त: एशिया कप 2022 के चौथे मुकाबले में आज भारत का सामान हांगकांग से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को जीतते ही इंडिया सुपर-4 में अपनी जगह पक्की करने वाली दूसरी टीम बन जाएगी। इससे पहले मंगलवार को अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराकर सुपर-4 में अपनी जगह पक्की की थी। आज के मैच में भारत की प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

पंत को मिल सकता है मौका

पंत को मिल सकता है मौका

पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने एशिया कप 2022 के अपने पहले मैच में बतौर विकेटकीपर दिनेश कार्तिक को प्लेइंग 11 में जगह दी थी। ऐसे में ऋषभ पंत को बेंच पर बैठना पड़ा था। पंत के बाहर बैठने से उनके कई फैंस नाराज भी हुए थे। ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि हांगकांग के खिलाफ पंत को प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा के मुताबिक पंत जैसे बाएं हाथ के बल्लेबाज को मध्यक्रम में टीम का हिस्सा होना चाहिए। दिनेश कार्तिक के बारे में बात करें, जिन्होंने टीम में एक 'फिनिशर' के रूप में जगह बनाई है, चोपड़ा को नहीं लगता कि अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए नंबर 7 सबसे आदर्श स्थान है।

कार्तिक के साथ अन्याय

कार्तिक के साथ अन्याय

अपने यूट्यूब चैनल पर आकाश चोपड़ा ने कहा, "क्या इस मैच में कोई बदलाव किया जा सकता है? मुझे लगता है कि एक बदलाव है जो होना चाहिए लेकिन नहीं होगा। अगर आपको नंबर 4 पर जडेजा को भेजना है और आपको नंबर 4 पर बाएं हाथ का बल्लेबाज चाहिए तो निश्चित रूप से अगर आप इसके बिना नहीं रह सकते तो ऋषभ पंत को टीम में शामिल करना चाहिए। चोपड़ा ने कहा कि सातवें नंबर पर आप दिनेश कार्तिक के साथ भी घोर अन्याय कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "वहां बल्लेबाजी करने से क्या फायदा? एक विशेषज्ञ नंबर 7 पर नहीं खेलता है, लेकिन मुझे लगता है कि ऐसा होने वाला नहीं है। भारत इस मैच में उसी टीम के साथ जाने वाला है।"

7वें नंबर पर आए कार्तिक

7वें नंबर पर आए कार्तिक

एशिया कप 2022 का दूसरा मुकाबला रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 147 रन बनाए। जवाब में भारत ने 148 रन बनाकर 5 विकेट से मुकाबले को जीत लिया था। इस रोमाचंक मुकाबले में दिनेश कार्तिक 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे, ऐसे में उन्हें ज्यादा बैटिंग का मौका नहीं मिला। वह 1 गेंद पर 1 रन बनाकर नाबाद रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+