ये खिलाड़ी खत्म कर सकता है वेंकटेश अय्यर का T20 WC खेलने का मौका, चोपड़ा ने लिया नाम

नई दिल्ली, 2 मार्च: भारतीय टीम अपने घर में T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपराजेय रही है और यह तब से हुआ है जब से रोहित शर्मा ने कमान संभाली है। हिटमैन की कप्तानी में भारतीय टीम ने पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप किया उसके बाद वेस्टइंडीज और श्रीलंका की बारी आई। इन तीन श्रंखला में भारत ने 9 मुकाबले खेले जिसमें भारतीय टीम को अपनी बेंच स्ट्रेंथ आजमाने का मौका मिला। कई खिलाड़ी जिसमें खासकर युवा थे उन्होंने मौके को दोनों हाथों से बुलाया और दमदार परफॉर्मेंस दी। ऐसे ही एक खिलाड़ी थे तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर।

वर्ल्ड कप के लिए चुने जाएंगे 15 खिलाड़ी

वर्ल्ड कप के लिए चुने जाएंगे 15 खिलाड़ी

हार्दिक पंड्या टीम में उपलब्ध नहीं है क्योंकि उनको फिटनेस संबंधी समस्याएं हैं। ऐसे में अय्यर को भारतीय क्रिकेट में हार्दिक के जूते भरने का काम मिला है और इस खिलाड़ी ने गेंद और बल्ले के साथ कुछ उपयोगी योगदान भी दिए हैं। अय्यर ने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले T20 वर्ल्ड कप के लिए खुद को एक दावेदार के तौर पर पेश किया है। T20 वर्ल्ड कप के लिए सेलेक्टर अंतिम 15 खिलाड़ियों की सूची देंगे जिसमें वेंकटेश फिलहाल अपना दावा पेश कर सकते हैं।

हार्दिक पांड्या खत्म कर देंगे अय्यर के चांस-

हार्दिक पांड्या खत्म कर देंगे अय्यर के चांस-

हालांकि पूर्व भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज आकाश चोपड़ा को लगता है अगर हार्दिक पंड्या फिट हो जाते हैं और पूरी ताकत के साथ बॉलिंग शुरू कर देते हैं तो अय्यर तभी रेस से बाहर हो जाएंगे। अपनी लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो पर आकाश चोपड़ा ने कहा कि, ऐसा लगता है कि वेंकटेश अय्यर इस वक्त रेस में आगे हैं लेकिन मुझे ताज्जुब नहीं होगा अगर इसको जीतने वाले खिलाड़ी हार्दिक पंड्या बनते हैं। रविंद्र जडेजा स्पिन ऑलराउंडर है और हार्दिक पंड्या तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर होंगे।

अय्यर को तब मौका मिल सकता है अगर हार्दिक पंड्या फिट नहीं हों

अय्यर को तब मौका मिल सकता है अगर हार्दिक पंड्या फिट नहीं हों

आकाश कहते हैं कि हार्दिक पंड्या पूरी ताकत से गेंदबाजी जब शुरू कर देंगे तो अय्यर का टीम की प्लेइंग इलेवन से सफाया हो जाएगा। क्योंकि यह कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं है जहां आप 18 से 20 खिलाड़ियों को लेते हैं। यह एक आईसीसी इवेंट है जहां आप केवल 15 लोगों की टीम को ही सेलेक्ट कर सकते हैं। आकाश चोपड़ा कहते हैं- तो आपके पास केवल 15 स्थान हैं, ऐसे में आप सब कुछ अपने साथ नहीं लेकर जा सकते। ऐसे में आपके पास ऑलराउंडर के दो ही ऑप्शन होंगे और वह मेरे हिसाब से रविंद्र जडेजा और हार्दिक पंड्या होंगे। अय्यर को तब मौका मिल सकता है अगर हार्दिक पंड्या फिट नहीं हों।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+