Asia Cup, Super-4: एशिया कप में आज सबसे ज्यादा विकेट कौन लेगा? SL vs BAN मैच में कहर बरपा सकते हैं ये गेंदबाज

Sri Lanka vs Bangladesh: एशिया कप के सुपर फोर स्टेज का दूसरा मैच शनिवार, 9 सितंबर को श्रीलंका (SL) और बांग्लादेश (BAN) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये भिड़ंत कोलंबो के आर प्रेमदासा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर तीन बसे से होगी। इस रोचक मुकाबले से पहले जानते हैं कि आज के मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीन गेंदबाज कौन हो सकते हैं?

श्रीलंकाई टीम बांग्लादेश और अफगानिस्तान के खिलाफ अपने दोनों लीग मैच जीतकर सुपर 4 चरण में पहुंच गई है। दूसरी ओर बांग्लादेश पहले से ही बड़ी उथल-पुथल में है, क्योंकि वह पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला सुपर 4 मुकाबला हार गए। इस बीच बांग्लादेश के स्टार बल्लेबाज नजमुल हुसैन शान्तो अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग चोट के कारण सीरीज से हट गए हैं। टूर्नामेंट में बने रहने के लिए टीम को अगला मैच जीतना जरूरी है।

Sri Lanka vs Bangladesh

तस्कीन अहमद
तस्कीन अहमद (Taskin Ahmed) बांग्लादेश की फास्ट बॉलिंग अटैक के सबसे घातक गेंदबाज है।यह स्टार पेसर पिछले साल से सभी फॉर्मेट में अच्छी फॉर्म में है। वह इस सीजन के अब तक के तीन मैचों में छह विकेट चटका चुके हैं। इस दौरान उनका सबसे शानदार प्रदर्शन अफगानिस्तान के खिलाफ देखने को मिला, जब उन्होंने 44 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए।श्रीलंका पर दबाव बनाने के लिए तास्किन अहम गेंदबाज साबित हो सकते हैं।

शरीफुल इस्लाम
शरीफुल इस्लाम (Shoriful Islam) बांग्लादेश के लिए एक और इन-फॉर्म पेसर हैं। इस टूर्नामेंट में उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है। शरीफुल ने 16.33 की औसत से पांच विकेट लिए हैं और शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। बांग्लादेश को इस टूर्नामेंट में बने रहने के लिए शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ एक बार फिर गेंदबाज से शानदार की उम्मीद होगी।

ये भी पढ़ें- Asia Cup 2023, Super 4: बांग्लादेश के लिए 'करो या मरो' का मुकाबला, जानें कौन जीत सकता है SL vs BAN का मैच

मथीशा पथिराना
मथीशा पथिराना (Matheesha Pathirana) एशिया कप 2023 में श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज साबित हुए हैं। उन्होंने 19 के औसत से टूर्नामेंट में 5 विकेट चटकाए हैं। पथिराना ने पहले लीग मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 32 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे, जोकि उनका अब तक का बेस्ट प्रदर्शन रहा है। श्रीलंका बनाम बांग्लादेश के मैच में पथिराना एक बार फिर अहम भूमिका निभा सकते हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+