World Cup Mein Aaj Kiska Match: आज किसका मैच है- पाकिस्तान vs इंग्लैंड

Aaj Kiska Match Hai: वर्ल्ड कप में आज इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाना है। कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा। पाकिस्तान की टीम को सेमीफाइनल में जाने के लिए एक ऐसा चमत्कार करना पड़ेगा, जो पहले किसी टीम ने नहीं किया हो।

पाक टीम के लिए यह मैच काफी खास है लेकिन जीत का अंतर काफी ज्यादा बड़ा होने पर ही पाकिस्तान को फायदा होगा। अगर इंग्लैंड की टीम पहले बैटिंग करती है, तो पाकिस्तान के लिए रास्ता बंद ही समझना चाहिए। पाकिस्तान को 16 गेंदों में चेज करना होगा, यह कहीं से भी मुमकिन नहीं दिखता।

aaj kiska match hai

पाकिस्तान के पास गेंदबाजी और बल्लेबाज सब ठीक है लेकिन नेट रन रेट में यह टीम काफी पीछे रह गई है। न्यूजीलैंड की टीम टॉप चार में है और पाकिस्तान से आगे है। अगर पाकिस्तान इस मैच में हार जाती है, तो सीधा टॉप चार से बाहर होकर अपने घर चली जाएगी, पाकिस्तान के लिए स्तिति काफी खराब दिख है।

आज डबल हेडर है। पाकिस्तान और इंग्लैंड के मैच से पहले भी एक मैच और होना है। यह मुकाबला बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले ही सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है। ऑस्ट्रेलिया के लिए मुकाबला खास मायने नहीं रखता।

बांग्लादेश की टीम शाकिब अल हसन के बगैर ही खेलने वाली है। शाकिब अल हसन पिछले मैच में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए चोटिल हो गए थे। इस वजह से वह नहीं खेल पाएंगे। यह मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना है।

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से धमाका देखने को मिला था। मैक्सवेल ने दोहरा शतक जड़ते हुए टीम को हारा हुआ मैच जिता दिया था। ऐसे में इस टीम के हौसले बुलंद है। दूसरी तरफ बांग्लादेश की टीम मैथ्यूज के टाइम्ड आउट वाले मामले के बाद वापस आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+