WPL 2024 में आज GG Vs MI के बीच होगी कांटे की टक्कर, जानें अरुण जेटली स्टेडियम की पिच और वेदर रिपोर्ट
महिला प्रीमियर लीग (WPL-2024) में आज, 9 मार्च को मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में एक और हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। WPL का ये 16वां मैच शाम 7:30 बजे से होगा। अंक तालिका में टॉप पर रहने वाली टीम को सीधे फाइनल में प्रवेश मिलेगा, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें एलिमिनेटर में भिड़ेंगी।

मुंबई और गुजरात की प्लेइंग इलेवन में होगा बदलाव?
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग-11 की बात करें तो भले ही डिफेंडिंग चैंपियन ने पिछले मैच में बेहतर बल्लेबाजी प्रदर्शन की उम्मीद की होगी, लेकिन उनके अपनी प्लेइंग में कोई बदलाव करने की संभावना नहीं है। गुजरात जायंट्स में भारती फुलमाली को हरलीन देयोल के रिप्लेसमेंट के रूप में शामिल किया गया है, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने की संभावना नहीं है।
MUM-W vs GUJ-W: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो मुंबई मजबूत स्थिति में है। टूर्नामेंट में इन दोनों डब्ल्यूपीएल टीमों के बीच अब तक तीन मैच हो चुके हैं। इस दौरान तीनों ही मैच मुंबई इंडियंस ने जीते हैं।
MUM-W vs GUJ-W: दिल्ली की वेदर रिपोर्ट
मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, शनिवार शाम को दिल्ली में बादल छाए रहने और तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। इस दौरान ह्यूमिडिटी का स्तर लगभग 65% होगा और हवा की गति लगभग 8 किमी/घंटा होगी।
MUM-W vs GUJ-W: अरुण जेटली स्टेडियम पिच रिपोर्ट
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए एक शानदार ट्रैक है। हालांकि, यहां स्पिनर अधिक प्रभावी होते हैं क्योंकि उन्हें पिच से अच्छी पकड़ मिलती है। लेकिन, 60 मीटर छोटी बाउंड्री के कारण यहां बल्लेबाजों को फायदा है। ऐसे में यहां जिस टीम की ओर से कसी हुई गेंदबाजी होगी उसके जीतने की संभावना ज्यादा रहेगी।
गुजरात जाइंट्स फुल टीम: लौरा वोल्वार्ड्ट, बेथ मूनी (विकेटकीपर/कप्तान), फोएबे लिचफील्ड, एशले गार्डनर, दयालन हेमलता, वेदा कृष्णमूर्ति, कैथरीन ब्राइस, तनुजा कंवर, मेघना सिंह, मन्नत कश्यप, शबनम एमडी शकील, ली ताहुहू, स्नेह राणा, तरन्नुम पठान, भारती फुलमाली, सयाली सतघरे, प्रिया मिश्रा, तृषा पूजिता।
ये भी पढ़ें- IND Vs ENG: शोएब बशीर की इस हरकत पर सरफराज के फैंस का फूटा गुस्सा, जमकर किया ट्रोल
मुंबई इंडियंस फुल टीम: यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेले मैथ्यूज, नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, एस सजना, पूजा वस्त्राकर, हुमैरा काजी, शबनीम इस्माइल, सैका इशाक, फातिमा जाफर, कीर्तना बालाकृष्णन, इस्सी वोंग, जिन्टिमनी कलिता, प्रियंका बाला, अमनदीप कौर, क्लो ट्रायॉन।












Click it and Unblock the Notifications