IND Vs ENG: शोएब बशीर की इस हरकत पर सरफराज के फैंस का फूटा गुस्सा, जमकर किया ट्रोल
India vs England, 5th Test: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच के दूसरे दिन सरफराज खान ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 103 गेंदों में 10 चौके और एक छक्के की मदद से 56 रनों की पारी खेली। इसके बाद शोएब बशीर ने टी ब्रेक के बाद पहली गेंद पर ही उन्हें पवेलियन वापस भेज दिया। इस विकेट के बाद शोएब का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
शोएब बशीर का रिएक्शन वायरल
शोएब बशीर ने सरफराज खान का विकेट लेने के बाद जो किया वो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सरफराज ने शोएब का विकेट लेने के बाद उन्हें जमकर चिढ़ाया। इस दृश्य को देखकर सरफराज खान के फैंस ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी दर्ज की।

भारत ने धर्मशाला में दूसरे दिन रोहित शर्मा और शुभमन गिल के शतकों के बाद सरफराज खान और देवदत्त पडिक्कल के जोरदार अर्धशतकों की मदद से पहली पारी में 255 रनों की बढ़त हासिल कर ली। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने पहली पारी में आठ विकेट गंवाकर 473 रन बना लिए हैं।
यहां देखें फैंस के रिएक्शन
कुलदीप यादव 55 गेदों में 27 रन और जसप्रीत बुमराह 55 गेंदों में 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों के बीच नौवें विकेट के लिए 108 गेंद में 45 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत ने दूसरे दिन के तीसरे सेशन में 255 रन की बढ़त हासिल कर ली है।
भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, देवदत्त पडिक्कल, रवींद्र जडेजा, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रित बुमराह।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: खेलना: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, बेन फॉक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टले, शोएब बशीर, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन।












Click it and Unblock the Notifications