Aaj Ke Match Mein Impact Players Kon Honge: आज के IPL मैच में इम्पैक्ट प्लेयर कौन होंगे? DC vs LSG

Impact Players DC v LSG: आईपीएल में आज चौथा मुकाबला होना है। यह मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाना है। दोनों टीमें संतुलित हैं और अपनी तरफ से पूरा जोर लगाते हुए जीत के साथ खाता खोलने का प्रयास करेगी। दिल्ली और लखनऊ दोनों में बड़े बदलाव हुए हैं।

लखनऊ के लिए ऋषभ पंत पहली बार कप्तानी करते हुए नज़र आने वाले हैं। दूसरी तरफ अक्षर पटेल दिल्ली के लिए लीडर बनकर आये हैं। हालांकि वह पिछले सीजन एक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तानी कर चुके हैं, जिसमें टीम को पराजय का सामना करना पड़ा था।

dc vs lsg

प्लेइंग इलेवन में शामिल होने वाले प्लेयर्स के अलावा आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर की भूमिका काफी अहम हो जाती है। इम्पैक्ट प्लेयर गेम का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं। इससे विपक्षी टीमों की रणनीति के ऊपर भी काफी असर पड़ता है। दिल्ली और लखनऊ के मैच में भी इम्पैक्ट प्लेयर्स अहम होंगे, उनके बारे में जानना जरूरी है।

दिल्ली कैपिटल्स के इम्पैक्ट प्लेयर्स

दिल्ली कैपिटल्स में दो खिलाड़ी इम्पैक्ट प्लेयर्स की लिस्ट में शामिल होते नज़र आ रहे हैं। इनमें हालिया समय के दौरान घरेलू क्रिकेट में धमाल मचाने वाले करुण नायर का नाम है। वह बल्लेबाजी में अपना प्रभाव छोड़ सकते हैं। दूसरा नाम मोहित शर्मा का है, वह गेंदबाजी में आकर कुछ अच्छा कर सकते हैं। ये दोनों दिल्ली के लिए गेम बदलने की क्षमता रखते हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स के इम्पैक्ट प्लेयर्स

लखनऊ की टीम में ऑल राउंडर शाहबाज अहमद एक ऐसा नाम है, जो गेम पलट सकता है। वह अपनी बैटिंग और गेंदबाजी दोनों में कमाल दिखा सकते हैं और आईपीएल में खेलने का अनुभव भी उनके पास मौजूद है। दूसरा नाम मणिमारन सिद्धार्थ का है, वह गेंदबाजी में कमाल कर सकते हैं लेकिन आईपीएल में सिर्फ तीन मैचों का अनुभव रखते हैं। ये दो खिलाड़ी लखनऊ में इम्पैक्ट प्लेयर्स के प्रबल दावेदार हैं।

Take a Poll

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+