Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon 21 Jan: आज के मैच की प्लेइंग 11 में कौन- भारत vs न्यूजीलैंड

Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon 21 Jan: वनडे सीरीज में मिली हार का हिसाब चुकता करने आज भारतीय टीम मैदान पर उतरने वाली है। 21 जनवरी यानी बुधवार को नागपुर के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के हाथों पहली बार वनडे सीरीज गंवाने के बाद टीम इंडिया के लिए यह सीरीज काफी अहम है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

इशान किशन की नंबर-3 पर वापसी (Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon 21 Jan)

मैच से पहले सबसे बड़ी चर्चा टीम इंडिया के बल्लेबाजी क्रम को लेकर है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने स्पष्ट कर दिया है कि इशान किशन इस सीरीज के पहले मैच में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करेंगे। लगभग डेढ़ साल से राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे इशान ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर अपनी दावेदारी मजबूत की है। कप्तान के इस फैसले का सीधा मतलब यह है कि चोटिल तिलक वर्मा की जगह टीम में शामिल किए गए श्रेयस अय्यर को फिलहाल अपनी बारी का इंतजार करना होगा।

Aaj Ke Match 1

इन खिलाड़यों का खेलना लगभग तय

सलामी जोड़ी के रूप में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के उतरने की पूरी संभावना है। इनके बाद इशान और फिर खुद कप्तान सूर्यकुमार यादव मोर्चा संभालेंगे। मध्यक्रम में टीम इंडिया ने पावर-हिटिंग पर जोर दिया है, जिसमें शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या नंबर-5 और 6 की भूमिका निभा सकते हैं। वहीं, रिंकू सिंह को एक बार फिर 'फिनिशर' की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जो टी20 प्रारूप में भारत के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी बनकर उभरे हैं।

जसप्रीत बुमराह की भी होगी वापसी

स्पिन और पेस का संतुलन गेंदबाजी विभाग में भारत के सामने 'मिस्ट्री स्पिन' बनाम 'चाइनामैन' की चुनौती है। कुलदीप यादव के अनुभव के मुकाबले वरुण चक्रवर्ती की मिस्ट्री स्पिन को नागपुर की पिच पर तरजीह मिल सकती है। उप-कप्तान अक्षर पटेल नंबर-8 पर बल्लेबाजी को गहराई प्रदान करेंगे। तेज गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के हाथों में होगी, जबकि हार्दिक पांड्या तीसरे सीमर की भूमिका में नजर आएंगे।

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

न्यूजीलैंड: टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), क्रिश्चियन क्लार्क, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+