DS vs JK Dream11, 3rd July: आज के मैच की ये है सबसे तगड़ी ड्रीम XI टीम, करोड़ों की कमाई का बड़ा मौका?

DS vs JK Dream11 Prediction: लंका प्रीमियर लीग 2024 के चौथे मैच में जाफना किंग्स (JK) का मुकाबला दांबुला सिक्सर्स (DS) से होगा। ये रोमांचक मैच 3 जुलाई बुधवार को कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा। एक्शन से पहले आज की ड्रीम-11 टीम पर एक नजर डालते हैं।

पिछले साल के उपविजेता रहे दांबुला सिक्सर्स ने 2024 सीज़न का अपना पहला मैच कैंडी फाल्कन्स से 6 विकेट से गंवा दिया। दूसरी ओर, जाफना किंग्स ने इस सीज़न का अपना पहला मैच गैले मार्वल्स से 5 विकेट से गंवा दिया।

symbolic image

जाफना बनाम दांबुला हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
जाफना किंग्स (JK) बनाम दांबुला सिक्सर्स के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो इन दोनों टीमों ने कुल 10 आमने-सामने मैच खेले हैं, जिनमें से जाफना किंग्स ने 7 मैच जीते हैं। दांबुला सिक्सर्स ने केवल 2 आमने-सामने मैच जीते हैं। एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।

पल्लेकेले स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी है। इस पिच पर पिछली 6 पारियों में से 5 में 170+ स्कोर बने। डेथ ओवरों में गेंदबाजों के कुछ विकेट लेने के साथ एक और हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद कर सकते हैं। यहां खेला गया आखिरी मैच कोलंबो स्ट्राइकर्स और कैंडी फाल्कन्स के बीच था, जिसमें 17 विकेट के नुकसान पर कुल 345 रन बनाए गए थे।

जाफना बनाम दांबुला मैच की ड्रीम-11 टीम

  • विकेटकीपर: कुसल मेंडिस, कुसल परेरा
  • बल्लेबाज: मार्क चैपमैन, अविष्का फर्नांडो, पथुम निसांका
  • ऑलराउंडर: धनंजया डी सिल्वा, चामिंडू विक्रमसिंघे
  • गेंदबाज: अकिला धनंजया, जेसन बेहरेनडॉर्फ, मुस्तफिजुर रहमान, नुवान तुषारा
  • कप्तान: पथुम निसांका
  • उपकप्तान: कुसल मेंडिस

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: टीम इंडिया की आज भी नहीं हो सकेगी वापसी, खिलाड़ियों को लेकर बारबाडोस से आया बड़ा अपडेट

जाफना किंग्स टीम: अविष्का फर्नांडो, पथुम निस्सांका, रिली रोसो, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), चरिथ असलंका (कप्तान), धनंजय डी सिल्वा, फैबियन एलन, असिथा फर्नांडो, विजयकांत व्यासकांथ, प्रमोद मदुशन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, एलेक्स रॉस, निसाला थाराका, विशाद रंदिका, लाहिरू समरकून, अजमतुल्लाह उमरजई, निशान मदुश्का, अहान विक्रमसिंघे, नूर अहमद, वानुजा साहन, थीसन विथुशन, ईशान मलिंगा, मुरविन अबिनाश, अरुल प्रगासम

दांबुला सिक्सर्स टीम: दानुष्का गुणाथिलका, कुसल परेरा (विकेट कीपर), नुवानीडू फर्नांडो, तौहीद ह्रदय, मार्क चैपमैन, चामिंडू विक्रमसिंघे, मोहम्मद नबी (कप्तान), अकिला धनंजय, नुवान तुषारा, मुस्तफिजुर रहमान, दिलशान मदुशंका, नुवान प्रदीप, लाहिरू मदुशंका, प्रवीण जयविक्रमा, इब्राहिम जादरान, सोनल दिनुशा, लाहिरू उदारा, सचिता जयतिलके, निमेश विमुक्ति, दुशान हेमंथा, असंका मनोज, रानेश सिल्वा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+