Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 20 July: आज के मैच का टॉस कौन जीता- ज़िम्बाब्वे vs दक्षिण अफ्रीका
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: ज़िम्बाब्वे में चल रही टी20 त्रिकोणीय सीरीज में आज काफी अहम मुकाबला है। दक्षिण अफ्रीकी टीम का सामना मेजबान ज़िम्बाब्वे से है। इस सीरीज में अब तक तीन मैच खेले गए हैं और यह चौथा मैच है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर इस मैच में फील्डिंग चुनी।
इस सीरीज में अब तक तबाही मचाने वाला कोई काम देखने को नहीं मिला है। ज़िम्बाब्वे की पिचों पर उतना स्कोर नहीं बनता है, इस वजह से बल्लेबाजों का धमाल नहीं दिखा है। अब तक खेले गए तीन मुकाबलों में टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे और सिकंदर रज़ा ने शानदार अर्धशतक जमाए हैं।

वहीं गेंदबाज़ी में जॉर्ज लिंडे, जैकब डफी, मैट हेनरी (दो बार) और रिचर्ड एंगारावा ने एक-एक बार तीन विकेट झटककर प्रभावित किया है। इस प्रदर्शन से समझा जा सकता है कि सीरीज में तूफ़ान की कमी देखने को मिली है। इस मैच में कुछ अलग होने की उम्मीद की जा सकती है।
एक शतक या किसी गेंदबाज से 5 विकेट आने पर इस सीरीज में जान आ जाएगी। हालांकि न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीकी टीमों के खिलाफ खेलना ज़िम्बाब्वे के लिए काफी अच्छा है। मेजबान टीम के पास क्षमता की कमी नहीं है लेकिन प्रदर्शन अब तक नहीं आ पाया है।
दक्षिण अफ्रीका (XI): लुआन-ड्रे प्रीटोरियस (विकेटकीपर), रीज़ा हेंड्रिक्स, रस्सी वैन डर डुसेन (कप्तान), रूबिन हरमैन, डेवाल्ड ब्रेविस, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एंडिले सिमेलेन, नकाबायोम्ज़ी पीटर, नान्द्रे बर्गर, लुंगी एंगिडी।
जिम्बाब्वे (XI): वेस्ली मधेवेरे, ब्रायन बेनेट, क्लाइव मदांडे (विकेटकीपर), सिकंदर रज़ा (कप्तान), रायन बर्ल, टोनी मुन्योंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, टिनोटेंडा मापोसा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड एंगारावा, ट्रेवर ग्वांडू।












Click it and Unblock the Notifications