Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 26 Sept: आज के मैच का टॉस कौन जीता- श्रीलंका vs न्यूजीलैंड
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला आज खेला जा रहा है। पहले मैच में मेजबान टीम ने जीत दर्ज करते हुए सीरीज में लीड हासिल कर ली। इस मैच में जीत दर्ज करने पर श्रीलंकाई टीम सीरीज में क्लीन स्वीप करेगी। कीवी टीम अपना पूरा जोर लगाना चाहेगी। टॉस जीतकर श्रीलंका ने बैटिंग का फैसला लिया है।
श्रीलंकाई टीम का मुख्य हथियार स्पिन गेंदबाजी है। स्पिनर अपना कमाल दिखाने में सफल रहते हैं, तो मेहमान टीम को यहाँ भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियानशिप के हिसाब से यह मुकाबला अहम है।

कीवी टीम के लिए पिछले मैच में रचिन रविंद्र ने पूरा प्रयास किया था। दूसरी पारी में उनके बल्ले से रन आए थे लेकिन टीम की हार नहीं बचा पाए थे। अन्य बल्लेबाजों को भी यहाँ सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता है। न्यूजीलैंड इस मैच में श्रीलंका को टककर देने की पूरी कोशिश करेगी।
ऐतिहासिक रूप से देखा जाए, तो गॉल में स्पिनरों के लिए मदद रहती है। शुरुआती दिन बैटिंग करने के लिए अच्छा होता है। बाद में स्पिनर अपनी भूमिका में आते हैं। इस स्थिति में पहले बैटिंग करने वाली टीम को फायदा होगा। दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम को चौथी पारी में भी खेलना होगा, यह हमेशा मुश्किल काम होता है।
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, दिनेश चंडीमल, एंजेलो मैथ्यूज, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), मिलन प्रियनाथ रथनायके, प्रभात जयसूर्या, निशान पेइरिस, असिथा फर्नांडो
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी (कप्तान), अजाज पटेल, विलियम ओ'रूर्के












Click it and Unblock the Notifications