Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- दक्षिण अफ्रीका vs बांग्लादेश
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: बांग्लादेश के खिलाफ आज के मैच का टॉस दक्षिण अफ्रीका ने जीता है। टेम्बा बवुमा आज भी नहीं खेल रहे हैं। मार्करम ने टॉस जीतने के बाद पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। बांग्लादेश में शाकिब अल हसन आए हैं।
बांग्लादेश की टीम अब तक 1 ही मैच में जीत दर्ज कर पाई है। अफगानिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश ने मुकाबला अपने नाम किया था। इसके अलावा कोई मैच अब तक नहीं जीता है। दूसरी तरफ दक्षिण अफ़्रीकी टीम ने तीन मैचों में जीत हासिल की है और फॉर्म भी धाकड़ है।

दक्षिण अफ्रीका, प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक (कीपर), रीजा हेंड्रिक्स, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, गेराल्ड कोएट्जी, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लिजाड विलियम्स
बांग्लादेश प्लेइंग इलेवन: तंजीद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, मुश्फिकुर रहीम (डब्ल्यू), महमूदुल्लाह, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, हसन महमूद
शाकिब अल हसन ने कहा कि तोहिद हृदोय नहीं खेल रहे हैं, मैं टीम में आया हूं। आज एक महत्वपूर्ण गेम है, हमें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलना होगा। मुझे पहले गेंदबाजी करने में भी कोई दिक्कत नहीं है। अच्छे स्कोर तक हम उनको रोककर गेम में पीछा कर सकते हैं।
दक्षिण अफ़्रीकी कप्तान मार्करम ने भी अपनी टीम में परिवर्तन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लुंगी एनगिडी को हल्दी सी चोट है। इस वजह से वह टीम में शामिल नहीं हैं। उनके स्थान पर लिजाड को टीम में शामिल किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications