Aaj Ke Match ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- पाकिस्तान vs न्यूजीलैंड

World Cup 2023 Warm Up Matches: भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से होने जा रहे वर्ल्ड कप 2023 से पहले टीमें वार्म-अप मैच खेल रही हैं। 29 सितंबर यानी आज से वार्म-अप मैच का आगाज हो चुका है। 29 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच कुल 10 वॉर्म-अप मैच खेले जाएंगे। इस क्रम में आज खेले जाने वाले तीन वॉर्म-अप मैच के लिए टॉस हो चुका है।

दो बजे से खेले जाएंगे सभी मैच
आज का पहला वार्म-अप मैच बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच गुवाहाटी में खेला जाएगा। वहीं दूसरा वार्म-अप मैच साउथ अफ्रीका वर्सेस अफगानिस्तान के बीच तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा, जबकि तीसरा मैच न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच हैदराबाद में खेला जाएगा। सभी वार्म-अप मैच दोपहर के 2 बजे से खेले जाएंगे।

Pakistan vs New Zealand

आज के मैच का टॉस कौन जीता
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के वार्म-अप मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। वहीं बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इसके अलावा साउथ अफ्रीका वर्सेस अफगानिस्तान के मैच का टॉस बारिश के कारण थोड़ी देर में होगा।

आईसीसी विश्व कप 2023 से पहले प्रत्येक टीम दो अभ्यास मैच खेलेगी। भारत को भी दो अभ्यास मैच खेलने होंगे। टीम इंडिया का पहला मैच 30 सितंबर को इंग्लैंड के खिलाफ और दूसरा मैच 3 अक्टूबर को नीदरलैंड के खिलाफ होगा।


वार्म-अप मैच कहां देख सकते हैं?
वर्ल्ड कप 2023 के पहले खेल जा रहे सभी वॉर्म अप मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग (Live Streaming) डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर फ्री में उपलब्ध होगी। इसके अलावा टीवी पर इन मैचों को आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न नेटवर्क्स पर देख सकते हैं।

वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड की फुल स्क्वाड
केन विलियमसन (कप्तान), विल यंग, डेवोन कॉनवे, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, मार्क चैपमैन, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन।

ये भी पढ़ें- वर्ल्ड कप के लिए भारतीय प्लेइंग-11 का ऐलान? ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सुनील गावस्कर ने इन खिलाड़ियों का किया चयन

वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की फुल स्क्वाड
इमाम-उल-हक, फखर जमान, अब्दुल्ला शफीक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, सऊद शकील, आगा सलमान, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ, हसन अली, उसामा मीर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+