Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता - न्यूजीलैंड vs ऑस्ट्रेलिया
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: माउंट माउंगानुई के बे ओवल में शुक्रवार को भारत के समयानुसार सुबह 11:45 बजे ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। पहले मैच में मिली करारी हार के बाद मेजबान न्यूज़ीलैंड की नजरें इस मैच में ज़बरदस्त वापसी पर टिकी होंगी। न्यूज़ीलैंड की कोशिश ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज करने पर होगी। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
पहले टी-20 में न्यूज़ीलैंड ने किया था निराश (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta)
पहले टी-20 में न्यूज़ीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही थी। जब उनके सिर्फ 6 रन पर 3 विकेट गिर गए थे। हालांकि, टिम रॉबिन्सन ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए अपना पहला टी-20 शतक जड़ा और 106 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके इस प्रयास के बावजूद न्यूज़ीलैंड सिर्फ 181/6 का स्कोर ही बना सका, जो एक अच्छी पिच पर कम साबित हुआ।

ऑस्ट्रेलिया को मिली आसान जीत
जवाब में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज़ ट्रेविस हेड और कप्तान मिचेल मार्श ने तूफानी शुरुआत दी। मार्श ने सिर्फ 43 गेंदों पर 85 रन की विस्फोटक पारी खेली और प्लेयर ऑफ़ द मैच चुने गए। ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट और 21 गेंद शेष रहते हुए आसानी से जीत हासिल की। ऑस्ट्रेलिया जीत के सिलसिले को दूसरे मैच में भी बरकरार रखने की कोशिश करेगी।
ऐसा रहेगा पिच और मौसम का मिजाज
बे ओवल की पिच पहले मैच की तरह ही बल्लेबाजों के लिए मददगार रहने की उम्मीद है। हालांकि, शुरुआती ओवरों में तेज़ गेंदबाजों को कुछ स्विंग और मदद मिल सकती है। स्पिनरों को पिच से खास मदद नहीं मिलेगी, लेकिन वे मैदान पर चलने वाली तेज हवा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि माउंट माउंगानुई में मैच के दौरान 71% बारिश की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मैच कहां देखें लाइव
भारत में न्यूज़ीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे टी-20 मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव (SonyLIV) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।












Click it and Unblock the Notifications