Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: एशिया कप 2024 में आज के मैच का टॉस कौन जीता- मलेशिया vs थाईलैंड
महिला एशिया कप 2024 के तीसरे मैच में आज, 20 जुलाई को मलेशिया बनाम थाईलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। दोनों महिला टीमों के बीच ये मैच शनिवार को दोपहर 2 बजे (IST) से खेला जाएगा। रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में मलेशिया की कप्तानी विनीफ्रेड दुराईसिंगम को सौंपी गई है, जबकि थाईलैंड टीम की कमान थिपचा पुथावोंग के हाथ में है। थाईलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का विकल्प चुना है।
मलेशिया महिला (प्लेइंग इलेवन): विनीफ्रेड दुराईसिंगम (कप्तान), जामाहिदया इंतान, आइना हमीजा हाशिम, आइना नजवा, एल्सा हंटर, वान जूलिया (विकेटकीपर), माहिरा इज़्ज़ती इस्माइल, अमालिन सोरफिना, आइस्या एलीसा, धनुश्री मुहुनन, सुबिका मणिवन्नन।
थाईलैंड महिला (प्लेइंग इलेवन): नट्टाया बूचाथम, नन्नाफट चाइहान, सुवानन खियाओतो, नन्नापत कोनचारोएनकाई (विकेटकीपर), फन्निता माया, चानिदा सुथिरुआंग, रोसेनन कानोह, ओन्निचा कामचोमफू, थिपचा पुथावोंग (कप्तान), सुलेपोर्न लाओमी, अपिसारा सुवानचोनराथी।
मलेशिया के पास इतिहास बदलने का मौका
मलेशिया ने अभी तक थाईलैंड के खिलाफ कोई टी20 मैच नहीं जीता है और उन्हें इस टूर्नामेंट में अपने इतिहास को बदलने की जरूरत है। वे थाईलैंड के खिलाफ पिछले सभी चार टी20 मैच हार चुके हैं। इस सीजन के पहले मैच में नेपाल ने यूएई को हराकर अपना पहला मैच जीता, ऐसे में मलेशिया के पास मौका हो सकता है।

जीत की लय जारी रखना चाहेगी थाईलैंड टीम
थाईलैंड महिला टीम का रिकॉर्ड मलेशिया के खिलाफ शानदार रहा है। थिपाचा पुथावोंग की कप्तानी वाली टीम ने अभी तक टी20 में मलेशिया से नहीं हारी है और उन्हें जीत की लय जारी रखने की जरूरत है।
मलेशिया बनाम थाईलैंड का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
मलेशिया बनाम थाईलैंड के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो यहां थाईलैंड की महिला टीम पूरी तरह से मलेशिया पर हावी है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल चार मैच खेले जा चुके हैं, और ये चारों मैच थाईलैंड ने जीते हैं, जबकि मलेशिया को अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश है।
मलेशिया महिला टीम
वान जूलिया (विकेटकीपर), विनीफ्रेड दुराईसिंगम (कप्तान), एल्सा हंटर, आइना हामिज़ा हाशिम, मास एलिसा, माहिरा इज़्ज़ती इस्माइल, आइना नजवा, धनुश्री मुहुनन, ऐसाया एलीसा, नूर आइशा मोहम्मद इकबाल, नूर एरियाना नात्स्या, अमालिन सोरफिना , सुआबिका मणिवन्नन, इर्डिना बेह नबील, नूर इज़्ज़तुल सयाफ़िका।
ये भी पढ़ें- 'ये कार्टूनगिरी कहीं और दिखाना,' पाक दिग्गज इंजमाम के 'बॉल टैंपरिंग' आरोप पर शमी ने दिया मुहतोड़ जवाब
थाईलैंड महिला टीम
नट्टाया बूचाथम, नन्नापत कोंचरोएनकाई (विकेटकीपर), चानिदा सुथिरुआंग, फन्निता माया, सुलेपोर्न लाओमी, सुवानन खियाओटो, रोसेनन कानोह, थिपचा पुथावोंग (कप्तान), ओनिचा कामचोम्फु, सुनीदा चतुरोंग्रट्टाना , अपिसारा सुवानचोनराथी, कन्याकोर्न बुन्थानसेन, नन्नाफट चैहान, चायनिसा फेंगपेन, कोरानित सुवानचोनराथी।












Click it and Unblock the Notifications