Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 15 June: आज के मैच का टॉस कौन जीता- आयरलैंड vs वेस्टइंडीज
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आयरलैंड और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज में लगातार बारिश का खलल देखने को मिला है, दोनों टीमों के बीच शुरुआती दो मैच नहीं हो पाए थे। आज सीरीज का अंतिम और निर्याणक मुकाबला है, इसमें जीत दर्ज करने वाली टीम को ट्रॉफी उठाने का मौका मिलने वाला है। आयरलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया।
आयरिश टीम अपने घर में हमेशा बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करती है, इसका नमूना वनडे सीरीज के पहले मुकाबले के दौरान देखने को मिला था। एकदिवसीय सीरीज के पहले मुकाबले में आयरलैंड ने वेस्टइंडीज को पराजित कर दिया था। आज का टी20 दोनों टीमों के लिए करो या मरो वाला है।

हेटमायर के ऊपर नजरें रहने वाली हैं क्योंकि वह हाल ही में आईपीएल खेलकर गए हैं, ऐसे में उनके शॉट देखने लायक रहेंगे और वह टी20 क्रिकेट से टच में रहे हैं। इसके अलावा रदरफोर्ड भी धमाकेदार खेल दिखाने में सक्षम हैं। कप्तान शाई होप से उम्मीदें सबसे ज्यादा रहेंगी। वनडे में धांसू फॉर्म में चल रहे केसी कार्टी को आज विंडीज से डेब्यू करने का मौका मिला है।
आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग के ऊपर बैटिंग का काफी दारोमदार रहेगा। वह अनुभव के साथ ही तूफानी खेल दिखाने में सक्षम हैं। हैरी टेक्टर, टकर आदि बल्लेबाज भी तबाही मचा सकते हैं। देखा जाए, तो आयरलैंड की बैटिंग लाइनअप में काफी बल्लेबाज तूफानी खेल में भरोसा रखते हैं।
वेस्टइंडीज और आयरलैंड की प्लेइंग इलेवन नीचे देखी जा सकती है
वेस्टइंडीज़: एविन लुईस, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कीसी कार्टी, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रोस्टन चेज़, रोमैरियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, अकील होसैन, गुडकश मोती, अल्ज़ारी जोसेफ
आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस अडेयर, हैरी टेक्टर, लॉरकन टकर (विकेटकीपर), टिम टेक्टर, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडेयर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज, लियाम मैकार्थी, बेंजामिन व्हाइट












Click it and Unblock the Notifications