Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 15 Aug: भारत vs श्रीलंका में कौन जीता टॉस, किसे मिला खेलने का मौका
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आजादी के पर्व के दिन भारतीय टीम आज श्रीलंका में टेस्ट मुकाबला खेल रही है। दो टेस्ट मैचों की सीरीज का यह पहला मुकाबला है। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के हिसाब से यह मुकाबला काफी अहम है। भारतीय टीम अंक तालिका में पहले ही काफी नीचे है। ऐसे में सीरीज के डॉन टेस्ट अहम हैं।
शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम श्रीलंका में पहली बार टेस्ट सीरीज खेल रही है। उनके लिए भी यह एक नई परीक्षा है। टीम में जसप्रीत बुमराह जैसा खिलाड़ी भी नहीं है। ऐसे में चुनौती तो आने वाली है। स्पिनर भी नए हैं, हालांकि कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा हैं लेकिन अश्विन की बात कुछ और हुआ करती थी।

कौन जीता आज के मैच का टॉस
भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया। पिच से पहले दिन तो स्पिनरों को मदद शायद नहीं मिले लेकिन बाद में विकेट धीमा रहने वाला है। बल्लेबाज सेट होने पर रन बना पाएंगे लेकिन काम मुश्किल हो सकता है। ऐसे में गिल का फैसला सही माना जा सकता है। भारतीय टीम में पंत और जुरेल दोनों खेल रहे हैं, सरफराज खान को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पाई। देवदत्त पडीक्क्ल को भी टीम में शामिल किया गया है। तीन स्पिनर और दो तेज गेंदबाजों का कॉम्बिनेशन टीम इंडिया में रखा गया है।
श्रीलंकाई टीम में निरोशन डिकवेला की वापसी हुई है। उनके ऊपर नजरें रहने वाली हैं। उनके अलावा कप्तान धनंजय डी सिल्वा के कन्धों पर भी बैटिंग का जिम्मा रहेगा। कंडीशंस का फायदा उठाने का प्रयास श्रीलंकाई टीम निश्चित रूप से करने वाली है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
श्रीलंका: लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, धनंजया डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशारा नुवंथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो
भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा


Click it and Unblock the Notifications
