Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता, भारत vs इंग्लैंड

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का अंतिम मुकाबला आज धर्मशाला में खेला जाएगा। पांच मैचों की सीरीज के 3 मैच जीतकर टीम इंडिया ने पहले ही सीरीज जीत ली है। इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला लिया है। भारतीय टीम में रजत पाटीदार की जगह देवदत्त पडीक्कल को डेब्यू करने का मौका मिला, आकाश दीप की जगह बुमराह आए हैं।

इंग्लैंड की टीम ने मैच से एक दिन पहले ही अपनी टीम का ऐलान कर दिया था। इंग्लिश टीम में तेज गेंदबाज मार्क वुड को शामिल किया गया है। उनको रॉबिन्सन की जगह लाया गया है। पिच से मूवमेंट हासिल करने के लिए इंग्लैंड ने यह चाल चली है।

ind vs eng

दोनों टीमों के दो बड़े खिलाड़ियों के लिए यह काफी अहम टेस्ट मुकाबला है। भारतीय टीम के ऑफ़ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का यह 100वां टेस्ट मैच है जो एक बड़ी उपलब्धि है। उनके अलावा इंग्लैंड टीम से जॉनी बेयरस्टो का भी यह 100वां टेस्ट मुकाबला है।

इंग्लैंड की टीम इस मैच में जीतना चाहेगी और सीरीज का अंत उसी अंदाज में करने का प्रयास करेगी, जैसी शुरुआत की थी। पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने हैदराबाद में भारत को हराया था। इसके बाद टीम इंडिया ने अगले तीनों मैचों में जीत दर्ज करते उए मेहमान टीम को पछाड़ दिया। इस मैच में दोनों टीमों का प्रदर्शन दिलचस्प रहेगा।

भारत की प्लेइंग 11

यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, देवदत्त पडिक्कल, रविन्द्र जडेजा, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, श्रीकर भरत

इंग्लैंड की प्लेइंग 11

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टले, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन, मार्क वुड।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+