Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs इंग्लैंड, लॉर्ड्स टेस्ट
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के दो मैच होने के बाद आज तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच टक्कर है, इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया।
भारतीय टीम ने एजबेस्टन में मेजबान इंग्लैंड को पटखनी दी है, उस हिसाब से टीम इंडिया के हौसले बुलंद होंगे। भारतीय टीम काफी अच्छी फॉर्म में दिख रही है, बैटिंग और गेंदबाजी दोनों संतुलित है। इंग्लैंड में इस बार जोफ्रा आर्चर आए हैं, इंग्लैंड ने एक दिन पहले ही प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी थी।

लॉर्ड्स में गेंदबाजों का जलवा देखने को मिल सकता है, पिछले दो मैचों में बल्लेबाजों ने अपना काम बखूबी किया है लेकिन इस बार मामला इतना आसान नहीं है। इंग्लैंड ने भी तेज पिच की डिमांड रखी थी। हालांकि भारत के पास भी धाकड़ गेंदबाज हैं। भारतीय कप्तान गिल ने टॉस पर कहा कि सुबह तक मैं असमंजस में था कि क्या करना है, मैं गेंदबाजी का फैसला ही लेने वाला था। भारतीय टीम में एक बदलाव हुआ है, प्रसिद्ध कृष्णा की जगह बुमराह को टीम में शामिल किया गया है।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: ज़ैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर।
भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, नितीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।












Click it and Unblock the Notifications