Aaj Ke Match ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs इंग्लैंड

World Cup 2023 Warm-Up Match: भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से होने जा रहे वर्ल्ड कप 2023 से पहले वार्म-अप मैच शुरू हो चुके हैं। इस दौरान कुल 10 वॉर्म-अप मैच खेले जाएंगे। इस क्रम में आज 30 सितंबर को भारत बनाम इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड के बीच मैच खेला जाएगा, जोकि भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। फिलहाल, भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

वर्ल्ड कप से पहले भारत के पास तैयारी का बड़ा मौका
भारतीय क्रिकेट टीम विश्व कप के अपने पहले अभ्यास मैच में शनिवार को गुवाहाटी में इंग्लैंड से भिड़ेगी। इस दौरान रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम गत चैंपियन इंग्लैंड की बल्लेबाजी की गहराई का आकलन करने की कोशिश करेगी। यह कुलदीप यादव, रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जड़ेजा के लिए भी खुद को परखने का अच्छा मौका होगा और उम्मीद है कि सभी गेंदबाज बारी-बारी से कुछ ओवर फेंकेंगे।

Team India

बारिश के कारण ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड मैच के टॉस में देरी
वार्म-अप मैच का दूसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह भिड़ंत ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम में होगी। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे से खेला जाएगा, लेकिन तिरुवंतपुरम में कल की तरह बहुत बारिश हुई है और इस समय भी बारिश हो रही है। मैदान को कवर कर दिया गया है। उम्मीद है कि थोड़ी देर में बारिश थम जाएगी और मैच शुरू हो सकेगा।

भारत और इग्लैंड टीम की फुल स्क्वाड

इंग्लैंड- डेविड मालन, हैरी ब्रूक, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), मोइन अली, सैम कुरेन, आदिल राशिद, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड विली, रीस टॉपले, गस एटकिंसन।

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर।

ये भी पढ़ें- World Cup 2023: युवराज ने इस स्टार को बताया मैच विजेता, वर्ल्ड कप स्क्वाड में नहीं होने पर दी बड़ी प्रतिक्रिया

नीदरलैंड और ऑस्ट्रेलिया टीम की फुल स्क्वाड

नीदरलैंड टीम: स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओडोउड, वेस्ले बैरेसी, शारिज़ अहमद, आर्यन दत्त, रूलोफ़ वैन डेर मेरवे, तेजा निदामानुरु, पॉल वैन मीकेरेन, लोगान वैन बीक, रयान क्लेन, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, कॉलिन एकरमैन , साकिब जुल्फिकार, बास डी लीडे।

ऑस्ट्रेलिया टीम: डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, कैमरून ग्रीन, पैट कमिंस (कप्तान), एडम ज़म्पा, मिशेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, ट्रैविस हेड , शॉन एबॉट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+