Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 24 Oct: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs न्यूजीलैंड
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: बेंगलुरु टेस्ट मैच में हार का सामना करने के बाद भारतीय टीम के लिए अब पुणे टेस्ट मुकाबला करो या मरो वाला है। आज पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन में मैच खेला जा रहा है। भारतीय समय के मुताबिक़ इस मैच का टॉस सुबह 9 बजे होना है। दोनों टीमें संतुलित हैं। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
कीवी टीम के खिलाफ पिछले मैच में भारत से गलती टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला थी। इसके बाद न्यूजीलैंड ने शिकंजा कस दिया था। भारतीय टीम एक मैच हारने के बाद तरोताजा होकर अपना बेस्ट देने का प्रयास करते हुए इस मुकाबले में कीवी टीम को पटकने की फिराक में है।
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, टिम साउथी, मिशेल सेंटनर, एजाज पटेल, विलियम ओरोर्के
भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रित बुमरा

पुणे की पिच से हमेशा स्पिनरों के लिए मदद रहती है। ऐसे में यह मैच भी स्पिनरों की चाँदी करा सकता है। हालांकि कीवी टीम के पास भी स्पिनर हैं लेकिन भारतीय टीम के पास अनुभवी स्पिनरों की बड़ी खेप है। टीम इंडिया को इस मैच में शुरू से ही न्यूजीलैंड पर दबाव बनाने की रणनीति अपनानी होगी।
न्यूजीलैंड के हौसले इसलिए बुलंद हैं क्योंकि उन्होंने भारत में आकर 36 सालों के बाद कोई टेस्ट मुकाबला अपने नाम किया है। युवा प्लेयर्स के अलावा कीवी टीम में कुछ अनुभवी नाम भी हैं। हालांकि केन विलियमसन इस बार भी नहीं हैं। उनका बाहर होना टीम के लिए एक बड़ा झटका कहा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications