Aaj Ke Match ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- इंग्लैंड vs आयरलैंड

Aaj Ke Match ka Toss Kon Jeeta: वर्ल्ड कप से ठीक पहले इंग्लैंड की टीम आयरलैंड के खिलाफ वनडे मैचों की सीरीज खेलने वाली है। इस सीरीज का आगाज बुधवार 20 सितंबर से होने जा रहा है। बारिश के कारण मैच में अभी तक टॉस नहीं किया जा सका है। बारिश खत्म होते ही टॉस होने की उम्मीद है। दोनों ही टीमों के लिए यह सीरीज काफी अहम है।

हैरी ब्रूक के पास मौका: न्यूजीलैंड के खिलाफ हैरी ब्रूक बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे। ऐसे में आयरलैंड के खिलाफ उनके पास वर्ल्ड कप से पहले बड़ी पारी खेलने का मौका होगा। इंग्लैंड ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 मैचों की वनडे सीरीज खेली थी, जिसमें टीम ने 3-1 से जीत दर्ज की थी। इंग्लैंड की कोशिश आयरलैंड के खिलाफ भी जीत के सिलसिले को बरकरार रखने की होगी।

Aaj Ke Match ka Toss Kon Jeeta 1

ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच: इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच वनडे सीरीज के मुकाबलों को देखने के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क्स पर जाना होगा। फैंस सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए इन मुकाबलों का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। सोनी स्पोर्ट टेन 5 और सोनी स्पोर्ट टेन एचडी पर इन मुकाबलों को लाइव दिखाया जा रहा है। इसके अलावा फैंस सोनी लिव एप के जरिए भी लाइव मैच का मजा उठा सकते हैं।

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: जैक क्रॉली (कप्तान), फिल सॉल्ट, बेन डकेट, जो रूट, सैम हेन, विल जैक्स, क्रेग ओवरटन, रेहान अहमद, ल्युक वुड, ब्रायडन कार्स, मैथ्यू पॉट्स।

आयरलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), लोरकान टकर, एंड्रू बैलबर्नी, हैरी टेक्टर, जॉर्ज डॉकरेल, कर्टिस कैम्फर, जोशुआ लिटिल, मार्क अडेयर, बैरी मैकार्थी, क्रेग यंग, एंडी मैकब्रायन।

वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम :जैक क्रॉली (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), बेन डकेट, जो रूट, फिलिप साल्ट, रेहान अहमद, विल जैक, ल्यूक वुड, ब्रायडन कार्से, टॉम हार्टले, जॉर्ज स्क्रिमशॉ, मैथ्यू पॉट्स, सैम हैन।

वनडे सीरीज के लिए आयरलैंड की टीम :पॉल स्टर्लिंग (कप्तान) , लोर्कन टकर (विकेटकीपर), एंड्रयू बालबर्नी, हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, क्रेग यंग, ​​मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, जोशुआ लिटिल, नील रॉक, ग्राहम ह्यूम, एंडी मैकब्राइन, थियो वैन वोर्कोम।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+