Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता, आयरलैंड vs अफगानिस्तान
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज शारजाह में खेला जाएगा। इस मैच को जीतने दोनों टीमें सीरीज में लीड हासिल करने का प्रयास करेगी। मुकाबले का टॉस अफगानिस्तान ने जीता और गेंदबाजी का फैसला लिया।
अफगान टीम टी20 क्रिकेट में आयरलैंड पर भारी पड़ती है। अब दो खेले गए 23 मैचों में अफगानिस्तान ने 16 मैचों में जीत दर्ज की है। आयरलैंड की टीम इस मामले में पीछे है। इस मैच में अफगानिस्तान का पलड़ा निश्चित रूप से भारी रहने वाला है। हालांकि आयरिश टीम भी कम नहीं है।

राशिद खान अफगान टीम को स्पिन विभाग में मजबूती प्रदान करते हैं। आयरलैंड की टीम को उनसे चुनौती मिलने वाली है। बाउंड्री छोटी होने के कारण बल्लेबाजों के रन आसानी से आ सकते हैं लेकिन सटीक लाइन और लेंथ से गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज पिटाई खाने से बच सकते हैं।
अफगानिस्तान प्लेइंग 11
रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, इशाक रहीमी, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), नांग्याल खरोती, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी, इजाज अहमद अहमदजई
आयरलैंड प्लेइंग 11
पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंडी बालबर्नी, कर्टिस कैंपर, हैरी टेक्टर, लॉर्कन टकर (विकेटकीपर), नील रॉक, गैरेथ डेलनी, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, जोश लिटिल, बेन व्हाइट
शारजाह की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है। ऐसे में गेंदबाजों के लिए यहाँ कुछ ख़ास नहीं होने वाला है। वनडे सीरीज के दौरान देखा गया था कि यह पिच बैटिंग के लिए सहायक है। स्पिनरों की अहम भूमिका हो सकती है।
आयरलैंड फुल स्कॉड: एंड्रयू बालबर्नी, पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), कर्टिस कैम्फर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, एंडी मैकब्राइन, बैरी मैक्कार्थी, ग्राहम ह्यूम, जोशुआ लिटिल, नील रॉक, गैरेथ डेलानी, रॉस अडायर, क्रेग यंग
अफगानिस्तान फुल स्कॉड: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, वफदर मोमंद, सेदिकुल्लाह अटल, राशिद खान (कप्तान), इजाज अहमद अहमदजई, इशाक रहीमी, फरीद अहमद मलिक, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी , नूर अहमद, नांग्याल खरोटी












Click it and Unblock the Notifications