Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 5 Oct: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs पाकिस्तान

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 5 Oct: महिला वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच मुकाबला खेला जा रहा है, जो कोलंबो में है। पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 5 Oct)

भारतीय टीम ने अपने अभियान की शुरुआत धमाकेदार जीत के साथ की है। पहले मैच में श्रीलंका को 59 रनों से हराने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है। टीम का संतुलन और अनुभव उसकी सबसे बड़ी ताकत है। इसके विपरीत पाकिस्तान को अपने शुरुआती मैच में बांग्लादेश के हाथों 7 विकेट से निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा है। फातिमा सना की कप्तानी में टीम को मजबूत भारतीय चुनौती का सामना करने के लिए हर विभाग में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

Aaj Ke Match 1

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

भारतीय टीम अनुभवी खिलाड़ियों से लैस है। स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा और विकेटकीपर ऋचा घोष टीम की रीढ़ हैं। इस मैच में स्मृति मंधाना भारत के लिए 'प्लेयर टू वॉच' होंगी। जिनसे तेज़-तर्रार शुरुआत की उम्मीद है। गेंदबाजी में स्नेह राणा और रेणुका ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर भी टीम के लिए मैच विनर साबित हो सकती हैं।

पिच से किसे मिलेगी मदद

पिच रिपोर्ट भी भारत के पक्ष में है। आर. प्रेमदासा स्टेडियम की पिच जैसे-जैसे पुरानी होती जाएगी, यह स्पिनरों को मदद देना शुरू कर देगी। ऐसे में भारत की बेहतरीन स्पिन जोड़ी दीप्ति शर्मा और स्नेह राणा इस धीमी होती विकेट का पूरा फायदा उठा सकती है। पाकिस्तान की बल्लेबाजी पहले मैच में संघर्ष करती दिखी थी, जो टीम के लिए एक बड़ी चिंता है। हालांकि, अनुभवी गेंदबाज नाशरा संधू और डायना बेग भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: प्रतीका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रॉड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, रेनुका सिंह ठाकुर, क्रांति गाऊद, श्री चारणी

पाकिस्तान: मुनीबा अली, सदफ़ शमास, सिदरा अमीन, रमीन शमीम, आलिया रियाज़, सिदरा नवाज़ (विकेटकीपर), फातिमा सना (कप्तान), नतालिया परवेज़, डायना बेग, नाशरा संधू, सादिया इक़बाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+