Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 3 Jan: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs साउथ अफ्रीका

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 3 Jan: भारतीय क्रिकेट के भविष्य के सितारों के लिए आज का दिन बेहद खास है। जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की यूथ वनडे सीरीज का आगाज कर रही है।

शनिवार, 3 जनवरी को बेनोनी के विलोमूर पार्क में होने वाला यह पहला मुकाबला न केवल सीरीज की दिशा तय करेगा, बल्कि वर्ल्ड कप के लिए टीम के आत्मविश्वास को भी बढ़ाएगा। साउथ अफ्रीका U19 ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है।

वैभव सूर्यवंशी से फैंस को होगी उम्मीदें (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 3 Jan)

भारतीय टीम के नए कप्तान वैभव सूर्यवंशी से फैंस को खासी उम्मीदें होंगी। नियमित कप्तान आयुष म्हात्रे और उप-कप्तान विहान मल्होत्रा कलाई की चोट के कारण इस दौरे से बाहर हो गए हैं। ऐसे में बीसीसीआई ने वैभव की प्रतिभा पर भरोसा जताते हुए उन्हें नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी है। हाल ही में घरेलू क्रिकेट और आईपीएल नीलामी में चर्चा बटोरने वाले वैभव के पास खुद को एक लीडर के रूप में साबित करने का यह सुनहरा मौका है।

Aaj Ke Match Ka Toss 1

वर्ल्ड कप से पहले खुद को बेहतर करने का मौका

दक्षिण अफ्रीका का यह दौरा भारत के लिए 'ग्रैंड रिहर्सल' जैसा है। 15 जनवरी से शुरू होने वाले वर्ल्ड कप में भारत को ग्रुप-B में रखा गया है, जहां उसके साथ न्यूजीलैंड, अमेरिका और बांग्लादेश जैसी टीमें हैं। भारत अपना पहला मैच 15 जनवरी को अमेरिका के खिलाफ बुलावायो में खेलेगा। दक्षिण अफ्रीका की उछाल भरी पिचें भारतीय बल्लेबाजों को जिम्बाब्वे की परिस्थितियों के लिए तैयार करने में मदद करेंगी।

मैच और प्रसारण की जानकारीभारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला यूथ वनडे आज दोपहर 1:30 बजे (IST) शुरू होगा। हालांकि, अभी तक किसी आधिकारिक ब्रॉडकास्टर या लाइव स्ट्रीमिंग पार्टनर की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन क्रिकेट प्रेमी बीसीसीआई और आईसीसी के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्कोर अपडेट देख सकते हैं।

IND vs NZ: दिग्गज ने किया भारतीय टीम का ऐलान, श्रेयस अय्यर-शमी बाहर, पंत और सिराज की एंट्री!

सीरीज का पूरा शेड्यूल

पहला वनडे 3 जनवरी, 2026 विलोमूर पार्क, बेनोनी दोपहर 1:30 बजे
दूसरा वनडे 5 जनवरी, 2026 विलोमूर पार्क, बेनोनी दोपहर 1:30 बजे
तीसरा वनडे 7 जनवरी, 2026 विलोमूर पार्क, बेनोनी दोपहर 1:30 बजे

IND vs NZ: भारतीय वनडे टीम का ऐलान आज, इतने बजे होगी खिलाड़ियों की घोषणा? चेक करें पूरा शेड्यूल

भारतीय अंडर-19 स्क्वाड:वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), आरोन जॉर्ज (उप-कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हार्वंश सिंह (विकेटकीपर), आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, मोहम्मद एनान, हेनिल पटेल, डी. दीपेश, किशन कुमार सिंह, उद्धव मोहन, युवराज गोहिल, राहुल कुमार।

IND U19 vs SA U19: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे आज, क्या फैंस देख पाएंगे LIVE मैच?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+