IND vs NZ: दिग्गज ने किया भारतीय टीम का ऐलान, श्रेयस अय्यर-शमी बाहर, पंत और सिराज की एंट्री!
IND vs NZ ODI Series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 11 जनवरी से वडोदरा में वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। इस तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अपनी पसंदीदा भारतीय टीम चुनी है। उनकी इस टीम में कुछ चौंकाने वाले फैसले देखने को मिले हैं, जिनमें सबसे प्रमुख संजू सैमसन का टीम से बाहर होना है।
संजू और यशस्वी को करना होगा इंतजार (IND vs NZ ODI Series)
दिसंबर 2023 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार शतक जड़ने के बावजूद आकाश चोपड़ा ने सैमसन को अपनी 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं दी है। आकाश ने ओपनिंग के लिए कप्तान शुभमन गिल और अनुभवी रोहित शर्मा को चुना है। उन्होंने साफ किया कि यशस्वी जायसवाल ने भले ही हाल ही में शतक लगाया हो, लेकिन रोहित और गिल की मौजूदगी में उन्हें फिलहाल इंतजार करना होगा।

ईशान किशन नहीं पंत को मौका
तीसरे नंबर के लिए उन्होंने 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' विराट कोहली को रखा है, जिन्हें उन्होंने मिशन पर निकला हुआ खिलाड़ी बताया। श्रेयस अय्यर की चोट के करण अनुपस्थिति में आकाश ने ऋतुराज गायकवाड़ को नंबर 4 पर बल्लेबाजी के लिए चुना है। नंबर 5 के लिए उन्होंने केएल राहुल को प्राथमिकता दी है, जो टीम में विकेटकीपर और संभावित उप-कप्तान की भूमिका निभाएंगे। बैकअप विकेटकीपर के तौर पर उन्होंने ऋषभ पंत को टीम में शामिल किया है।
जडेजा की जगह अक्षर पटेल ने मारी बाजी
आकाश चोपड़ा के अनुसार चयनकर्ताओं को अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा में से किसी एक को चुनना होगा। जडेजा का पिछला प्रदर्शन थोड़ा औसत रहा था, इसलिए आकाश का मानना है कि भविष्य को देखते हुए अक्षर पटेल रेस में आगे हैं। बल्लेबाजी में गहराई लाने के लिए उन्होंने वॉशिंगटन सुंदर और तिलक वर्मा दोनों को टीम में रखने की वकालत की है।
हर्षित राणा ने हाल के दौर में शानदार प्रदर्शन किया है। इसके अलावा मोहम्मद सिराज की टीम में वापसी को आकाश ने जरूरी बताया। वहीं अर्शदीप सिंह टीम के तीसरे फ्रंटलाइन सीमर होंगे। स्पिन विभाग की कमान कुलदीप यादव के हाथों में होगी। आकाश ने अतिरिक्त तेज गेंदबाज के तौर पर प्रसिद्ध कृष्णा को चुना है, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी को टीम से बाहर रखा है।
आकाश चोपड़ा की संभावित 15 सदस्यीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, अक्षर पटेल/रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, तिलक वर्मा, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल।












Click it and Unblock the Notifications