IND U19 vs SA U19: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे आज, क्या फैंस देख पाएंगे LIVE मैच?
IND U19 vs SA U19 1st ODI Live Streaming: भारतीय क्रिकेट के भविष्य के सितारों के लिए साल 2026 की शुरुआत एक बड़ी जिम्मेदारी के साथ हो रही है। जिम्बाब्वे और नामीबिया में 15 जनवरी से शुरू होने वाले ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले भारतीय युवा टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने जा रही है। वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से यह अंतिम और सबसे अहम दौरा है।
वैभव सूर्यवंशी को मिली कप्तानी (IND U19 vs SA U19 1st ODI Live Streaming)
सीरीज शुरू होने से ठीक पहले भारतीय टीम को दो बड़े झटके लगे हैं। नियमित कप्तान आयुष म्हात्रे और विहान मल्होत्रा चोट के कारण इस दौरे से बाहर हो गए हैं। उनकी अनुपस्थिति में 'वंडर किड' के नाम से मशहूर वैभव सूर्यवंशी को टीम की कमान सौंपी गई है। वैभव ने कम उम्र में ही अपनी बल्लेबाजी से पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है और अब उनकी नेतृत्व क्षमता की परीक्षा दक्षिण अफ्रीका की उछाल भरी पिचों पर होगी।

3 जनवरी से 7 जनवरी तक चलेगी सीरीज
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह तीन मैचों की सीरीज 3 जनवरी से 7 जनवरी तक बेनोनी के प्रसिद्ध विलोमूर पार्क में खेली जाएगी। भारतीय समय के अनुसार, ये मैच दोपहर 1:30 बजे से शुरू होंगे। दक्षिण अफ्रीका की परिस्थितियों में ढलने के लिए यह सीरीज भारतीय खिलाड़ियों के लिए 'गोल्डन चांस' की तरह है। ऐसे में यहां खिलाड़ी अपना दमखम दिखाने को बेताब होंगे।
क्या लाइव देख पाएंगे मैच?
फैंस के लिए थोड़ी निराशा की बात यह है कि अभी तक इस सीरीज के आधिकारिक ब्रॉडकास्टर या लाइव स्ट्रीमिंग पार्टनर की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन फैंस दोनों टीमों के ऑफिश्यली ट्विटर और इंस्टा के जरिए मैच से जुड़ी क्लीप और अपडेट हासिल कर सकते हैं। भारतीय टीम में हार्वंश पंगलिया, वेदांत त्रिवेदी और मोहम्मद एनान जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हैं, जिन पर वर्ल्ड कप से पहले अपनी जगह पक्की करने का दबाव होगा। दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीकी टीम की कमान मोहम्मद बुलबुलिया के हाथों में है।
भारत की अंडर-19 टीम: वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), आरोन जॉर्ज, हार्वंश पंगलिया, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, आर.एस. अंबरीश, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह, मोहम्मद एनान, राहुल कुमार, उद्धव मोहन, युवराज गोहिल।












Click it and Unblock the Notifications