IND vs NZ: भारतीय वनडे टीम का ऐलान आज, इतने बजे होगी खिलाड़ियों की घोषणा? चेक करें पूरा शेड्यूल

IND vs NZ Team Announce Today: भारतीय क्रिकेट के लिए साल 2026 की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैचों से होने जा रही है। 11 जनवरी से भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे और टी-20 सीरीज शुरू हो रही है। इस दौरे में तीन वनडे (ODI) और पांच टी20 (T20) अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे। इस दौरे पर टी-20 सीरीज फरवरी में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों का अंतिम ब्लूप्रिंट भी है।

कब और कहां होगा टीम का ऐलान (IND vs NZ Team Announce Today)

इस सीरीज के दौरान एक बार फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली की वनडे फॉर्मेट में वापसी पर फैंस की नजर रहने वाली है। दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद ये दोनों दिग्गज एक बार फिर नीली जर्सी में नजर आएंगे। मुख्य कोच गौतम गंभीर के लिए यह सीरीज बल्लेबाजी की गहराई पर दोबारा विचार करने का मौका बन सकती है। वनडे टीम का चयन 3 जनवरी यानी शनिवार को होने वाली चयन समिति की बैठक में किया जाएगा। हालांकि, टीम के ऐलान करने के समय की घोषणा अभी सामने नहीं आई है। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक दोपहर एक बजे के बाद टीम का ऐलान किया जा सकता है।

IND vs NZ 1

टी20 टीम का हो चुका है ऐलान

जबकि इस सीरीज के लिए भारतीय खिलाड़ी 7 जनवरी को वडोदरा में जमा होंगे। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 टीम अपनी वर्ल्ड कप खिताब को डिफेंड करने के लिए पूरी तरह तैयार दिख रही है। बीसीसीआई ने टी-20 टीम का ऐलान पहले ही कर दिया है, जिसमें हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह जैसे मैच विनर शामिल हैं। 21 जनवरी से शुरू होने वाली टी20 सीरीज टीम इंडिया के लिए कॉम्बिनेशन को परखने का आखिरी मौका होगी।

न्यूजीलैंड ने इन खिलाड़ियों को दिया मौका

न्यूजीलैंड ने माइकल ब्रेसवेल (वनडे) और मिचेल सैंटनर (टी20) की कप्तानी में अपनी संतुलित टीमें घोषित कर दी हैं। कीवी टीम में डेवोन कॉनवे और डेरिल मिचेल जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ जाक फॉल्क्स जैसे युवा चेहरे भी शामिल हैं। वहीं भारत के पास संजू सैमसन, तिलक वर्मा और रिंकू सिंह के रूप में एक आक्रामक मिडिल ऑर्डर है, जो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त करने में सक्षम है।

भारत बनाम न्यूजीलैंड: वनडे शेड्यूल

11 जनवरी, वडोदरा (BCA स्टेडियम) दोपहर 1:30 बजे
14 जनवरी, राजकोट (निरंजन शाह स्टेडियम) दोपहर 1:30 बजे
18 जनवरी, इंदौर (होलकर स्टेडियम) दोपहर 1:30 बजे

भारत बनाम न्यूजीलैंड: टी20 शेड्यूल

21 जनवरी, नागपुर शाम 7:00 बजे
23 जनवरी, रायपुर शाम 7:00 बजे
25 जनवरी, गुवाहाटी, शाम 7:00 बजे
28 जनवरी, विशाखापत्तनम शाम 7:00 बजे
31 जनवरी, तिरुवनंतपुरम शाम 7:00 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+